फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः ललिता रानी ऐसे बनीं फिल्म जगत की जया प्रदा, देखें 46 सालों में कितना बदल गया लुक

Sat, 03 Apr 2021 06:58 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 03 Apr 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
Jaya Prada see photos how much actress turned politician look has changed
जया प्रदा - फोटो : Instagram

जया प्रदा बॉलीवुड की उन चुनिंदा हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने एक हिट अभिनेत्री होने के बाद राजनीति में भी सफल पारी खेली। उन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया और राजनीति में भी अपना दमखम दिखाया। 3 अप्रैल 1962 में जन्मीं जया प्रदा को फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल हो गए है जबकि सिनेमाजगत से लेकर राजनीतिक सफर तक लगभग  46 साल। तो चलिए आज तस्वीरों में दिखाते हैं कि इन 46 सालों में कितना बदल गया है जया प्रदा का लुक।

Jaya Prada see photos how much actress turned politician look has changed
jaya prada

जया प्रदा के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। उनके फिल्मी करियर की शुरूआत तेलुगू फिल्म 'भूमि कोसम' से हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें महज 10 रुपये मिले थे। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि जया प्रदा असली नाम ललिता रानी था। हालांकि इंडस्ट्री में तो बहुत से सितारों के नाम बदले थे तो वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा बन गई थीं।

Jaya Prada see photos how much actress turned politician look has changed
जया प्रदा - फोटो : Instagram

जया प्रदा पर्दे पर सुलझे और गंभीर किरदार ज्यादा निभाती थीं, लेकिन ऐसा नहीं था कि उनमें ग्लैमर की कोई कमी थी। इस तस्वीर में जया श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की ही खूबसूरती देखने लायक है। अपने अभिनय और खूबसूरती से जया उस समय की सभी बड़ी हीरोइनो को टक्कर देती थीं। जया की जोड़ी पर्दे पर जितेंद्र के साथ खूब जमती थी। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया था। हालांकि साल 1986 में जब जया अपने करियर के पीक पर थीं तो उन्होंने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली थी।दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Prada see photos how much actress turned politician look has changed
जया प्रदा - फोटो : Instagram

जया प्रदा ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्में दी थीं। तेलुगु सिनेमा में जया प्रदा ने अपने करियर की शुरुआत 1975-76 के आसपास की थी। साल 1979 में के. विश्वनाथ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सरगम’ से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। ये फिल्म काफी हिट रही। जया के लिए 1984 बॉलीवुड करियर के लिए सबसे बड़ा साल रहा था। इस साल जितेंद्र और श्रीदेवी के साथ उनकी फिल्म ‘तोहफा’ भी आई। ये फिल्म भी सफल साबित हुई। जया साल 1984 से लेकर 1988 तक बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रहीं। 1984 में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म 'शराबी' को काफी सफलता मिली।

विज्ञापन
Jaya Prada see photos how much actress turned politician look has changed
जया प्रदा - फोटो : Instagram

जया प्रदा फिल्मों में हिट रहीं और फिर उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जया के चेहरे पर कितना बदलाव दिख रहा है। गौरतलब है कि राजनीति में आने के बाद जया का नाम अमर सिंह से जुड़ा था। अपने लिंकअप को लेकर एक बार जया प्रदा ने कहा था- 'मैं अमर सिंह को अपना 'गॉडफादर' मानती हूं हालांकि मैं उन्हें राखी भी बांध दूं, तब भी मेरे उनके बारे में बाते बनाना बंद नही करेंगे।' 1994 में जया एनटी रामा राव के बुलावे पर आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने कई पार्टियां बदलीं। साल 2019 में जया प्रदा बीजेपी में शामिल हुई थीं। फिल्मों की बात करें तो वो साल 1990 में आई फिल्म आज का अर्जुन उनके करियर की मुख्य भूमिका वाली आखिरी फिल्म थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed