फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jayeshbhai Jordaar: जयेशभाई के किरदार के लिए रणवीर सिंह ने ली थी पिता से प्रेरणा, कहा-उन्होंने हमेशा हमारी रक्षा की

Sat, 07 May 2022 05:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 07 May 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
Jayeshbhai Jordaar: Ranveer Singh took inspiration from his father for the role of Jayeshbhai, said he always protected us
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर रणवीर काफी उत्साहित हैं। यशराज के बैनर तले बनी इस फिल्म को हिट कराने के लिए रणवीर इसका खूब प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Jayeshbhai Jordaar: Ranveer Singh took inspiration from his father for the role of Jayeshbhai, said he always protected us
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने बताया कि इस भूमिका को निभाने के लिए उन्होंने अपने पिता से प्रेरणा ली थी। रणवीर ने बताया कि उनके पिता जगजीत परिवार के स्तंभ थे। जयेशभाई जोरदार और उनके पिता के बीच समानताएं बताते हुए रणवीर ने कहा कि उनके पिता प्रतिकूलताओं से गुजरे लेकिन इसका असर कभी अपने परिवार पर नहीं पड़ने दिया।

Jayeshbhai Jordaar: Ranveer Singh took inspiration from his father for the role of Jayeshbhai, said he always protected us
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर ने कहा कि मैंने अपने पिता के जीवन के उस पहलू से बहुत कुछ सीखा है जिस तरह से मेरे पिता हमेशा हमारे परिवार के साथ थे। ऐसा लगता है कि हम ही उनके लिए मायने रखते थे। जागने से लेकर सोने तक उनका एकमात्र उद्देश्य हमें एक बेहतर जीवन देना था। हमारी लाइफ में कितनी भी बड़ी परेशानी आई उन्होंने हमेशा हमारी रक्षा की। जयेशभाई का किरदार भी इसी से मिलता जुलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jayeshbhai Jordaar: Ranveer Singh took inspiration from his father for the role of Jayeshbhai, said he always protected us
जयेशभाई जोरदार - फोटो : insta
ये है फिल्म की कहानी
दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर को एक पारंपरिक गुजराती सरपंच के बेटे के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म में रणवीर मेन लीड प्ले कर रहे हैं। फिल्म में एक्टर को अपने रूढ़िवादी माता-पिता के विपरीत समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करने वाला दिखाया गया है। फिल्म में वह अपनी अजन्मी बेटी की जान बचाने के लिए लड़ते नजर आएंगे। यह फिल्म 13 मई को रिलीज होने वाली है। इसे आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में बोमन ईरानी, रत्ना पाठक शाह और शालिनी पांडे भी हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed