फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'केजीएफ 2' से टकराने वाली फिल्मों का हुआ बुरा हाल, 'आचार्य' से लेकर 'रनवे 34' तक ने की इतनी कमाई

Sat, 07 May 2022 05:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 07 May 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Box Office Report of Acharya, Runway 34, Heropanti 2 completed one week, Beast crosses 250 crore KGF 2 at 400 mark
केजीएफ चैप्टर 2,‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक प्रशांत नील की 'केजीएफ: चैप्टर 2' रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। पहले इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, फिर यह हिंदी पट्टी में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, और अब यह 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं कि 'केजीएफ: चैप्टर 2' से टकराने वाली अन्य फिल्मों का क्या हाल है। 

Box Office Report of Acharya, Runway 34, Heropanti 2 completed one week, Beast crosses 250 crore KGF 2 at 400 mark
रनवे 34 में रकुलप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रनवे 34 ने किया इतना कलेक्शन
अजय देवगन की तीसरी निर्देशित फिल्म 'रनवे 34' में अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, बोमन ईरानी और कैरी मिनाती जैसे कलाकार हैं। अच्छी आपनिंग करने के बाद भी फिल्म अपने पहले हफ्ते के अंत तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसने पहले हफ्ते में 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

Box Office Report of Acharya, Runway 34, Heropanti 2 completed one week, Beast crosses 250 crore KGF 2 at 400 mark
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कहां पहुंची हीरोपंती 2?
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म ने अपने पहले सप्ताह के अंत तक 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यूपी, मध्य और पूर्वी भारत में अच्छा प्रदर्शन करने वाली 'हीराेपंती 2' ने शुक्रवार को 1 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report of Acharya, Runway 34, Heropanti 2 completed one week, Beast crosses 250 crore KGF 2 at 400 mark
आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आचार्य ने किया इतना कलेक्शन
चिरंजीवी और राम चरण स्टारर आचार्य बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म अब तक 85 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। आचार्य ने 8 दिनों में दोनों तेलुगू राज्यों के बॉक्स ऑफिस पर 48.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड की बात करें तो आचार्य ने 131.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Box Office Report of Acharya, Runway 34, Heropanti 2 completed one week, Beast crosses 250 crore KGF 2 at 400 mark
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

'बीस्ट' ने पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
विजय स्टारर 'बीस्ट' ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यश की 'केजीएफ 2', राम चरण की 'आरआरआर' और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य नई रिलीज से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। नेल्सन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 21 दिनों के अंदर तमिलनाडु में सबसे अधिक संग्रह किया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक विजय और पूजा हेगड़े अभिनीत 'बीस्ट' ने 21 दिनों में तमिलनाडु में 129.05 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed