फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Films: 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' के ही नहीं, साउथ की इन फिल्मों के भी दीवाने हैं हिंदी फैंस, आपने देखी क्या?

Sat, 07 May 2022 05:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 07 May 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Time Favourite South Indian Movies To Watch From Janatha Garage To Magadheera
south films - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा में साउथ फिल्मों की हवा चल रही है। बीते कुछ समय में साउथ की एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन फिल्मों ने दुनिया भर में शानदार कमाई की है। 'पुष्पा द राइज', 'आरआरआर' और फिर 'केजीएफ चैप्टर 2', इन तीनों फिल्मों की कमाई ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। ऐसे में सबका कहना है कि आज के समय में भारतीय सिनेमा में साउथ की फिल्मों का डंका बज रहा है। लेकिन साउथ में कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जो सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि हिंदी के दर्शकों के लिए भी ऑल टाइम फेवरेट मानी जाती हैं। आइए आज हम आपको उन्हीं कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं।  

Time Favourite South Indian Movies To Watch From Janatha Garage To Magadheera
जनता गैराज - फोटो : सोशल मीडिया

जनता गैराज
फिल्म 'जनता गैराज' एक्शन फिल्म है, जो साल 2016 में तेलुगू भाषा में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, सामंथा रुथ प्रभु, मोहनलाल समेत कई कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी 'जनता गैराज' के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जिसके मालिक पहले मोहनलाल होते हैं और वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों की मदद करते हैं। इसके बाद मोहनलाल की जगह जूनियर एनटीआर लेते हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ मजेदार फैमिली ड्रामा भी है। 

Time Favourite South Indian Movies To Watch From Janatha Garage To Magadheera
मेरी जंग वन मैन ऑफ आर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

मेरी जंग वन मैन
'मेरी जंग वन मैन आर्मी' नागार्जुन की सुपरहिट फिल्मों में से एक है, जिसका क्रेज सिर्फ साउथ इंडस्ट्री तक ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी देखा गया था। इस फिल्म में नागार्जुन के साथ साउथ अभिनेत्री ज्योतिका नजर आई थीं। फिल्म गणेश (मास) और अंजलि की लव स्टोरी पर आधारित है लेकिन दोनों की लव स्टोरी में विलेन का काम अंजलि की फैमिली करती है, जो गैंगस्टर होते हैं और वह गणेश के भाई आदि की भी हत्या करते देते हैं। इस फिल्म में ढेर सारा एक्शन भरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Time Favourite South Indian Movies To Watch From Janatha Garage To Magadheera
डॉन नंबर 1 - फोटो : सोशल मीडिया

डॉन नंबर 1
ये फिल्म भी नागार्जुन की है, जिसमें अभिनेता एक डॉन की भूमिका में हैं जो गरीबों की हमेशा मदद करता है। इतना ही नहीं, वह अपने देश के लिए भी हमेशा खड़ा रहता है। फिल्म में नागार्जुन का सामना केली दोरजी से होता है, जो फिरोज का किरदार निभाते हैं। दोनों के जबरदस्त एक्शन सीन्स फैंस को खुश करने के लिए काफी है। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी भी हैं।

विज्ञापन
Time Favourite South Indian Movies To Watch From Janatha Garage To Magadheera
इंदिरा द टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

इंद्रा द टाइगर
'इंद्रा द टाइगर' साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्मों में से एक है, जिसमें चिरंजीवी ने अपने एक्शन से हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में दो परिवार की दुश्मनी दिखाई है। एक तरफ चिरंजीवी होते हैं और दूसर तरफ मुकेश ऋषि। हालांकि, इस फिल्म में रोमांटिक एंगल सोनाली बेंद्रे और आरती अग्रवाल की वजह से जुड़ जाता है। दोनों ही चिरंजीवी से प्यार करती हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed