फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeetendra-Shobha: हजारों दिल तोड़ 14 साल की अदाकारा से जितेंद्र को हुआ प्यार, परवान चढ़ा इश्क तो कर ली शादी

Tue, 31 Oct 2023 10:17 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 31 Oct 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
Jeetendra shobha kapoor wedding anniversary know their beautiful love story and love life
जितेंद्र-शोभा कपूर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र एक्टिंग के साथ-साथ अपने शानदार व्यक्तित्व के लिए खूब चर्चा बटोर चुके है। उस दौर में एक्टर के लुक्स पर हर अदाकारा उनके हर अंदाज पर फिदा थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेंद्र का नाम हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जया प्रदा जैसी अभिनेत्रियों के साथ खूब जुड़ा। लेकिन, उनकी शादी हुई अपनी बचपन की दोस्त शोभा कपूर के साथ। आज शोभा कपूर और जितेंद्र की शादी की सालगिरह है। 31 अक्तूबर 1974 को दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं इनकी प्यारी लव स्टोरी...

Jeetendra shobha kapoor wedding anniversary know their beautiful love story and love life
जितेंद्र-शोभा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में करियर के शुरुआत में जितेंद्र का नाम कई अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका था। लेकिन उनकी जीवन साथी बनने का सौभाग्य उनकी बचपन की दोस्त शोभा कपूर को मिला। शोभा कपूर जब 14 साल की थीं तब जितेंद्र को उनसे प्यार हो गया था। उस वक्त जितेंद्र बॉलीवुड के स्टार नहीं थे। जब जितेंद्र बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रहे थे उसी वक्त शोभा ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थीं। जॉब की वजह से शोभा को अक्सर विदेश में रहना पड़ता था और वो चाह कर भी जितेंद्र से नहीं मिल पा रही थीं।

Jeetendra shobha kapoor wedding anniversary know their beautiful love story and love life
जितेंद्र-शोभा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि एक वक्त ऐसा आया कि जितेंद्र कपूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी को दिल दे बैठे। यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे! रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा तो यह भी जाता है कि इसी वजह से शोभा कपूर और जितेंद्र के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। जितेंद्र-हेमा, दोनों सितारे शादी करने वाले थे, लेकिन इस बीच शोभा कपूर को लेकर धर्मेंद्र शादी में पहुंच गए। काफी हंगामे के बाद हेमा मालिनी से जितेंद्र की शादी टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jeetendra shobha kapoor wedding anniversary know their beautiful love story and love life
जितेंद्र-शोभा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 अक्तूबर 1974 को जितेंद्र और शोभा कपूर ने चोरी-चुपके शादी कर ली थी। बता दें की जितेंद्र से शादी करने के लिए शोभा कपूर ने अपनी जॉब तक छोड़ दी थी। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था। इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करने के बाद जितेंद्र को फिल्म 'बिदाई' मिल गई। यह फिल्म सुपरहिट रही और जितेंद्र की किस्मत एक बार फिर खुल गई। जितेंद्र और शोभा कपूर के दो बच्चे है बेटी एकता कपूर और बेटा तुषार कपूर है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने किया कांग्रेस पार्टी का प्रचार? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Jeetendra shobha kapoor wedding anniversary know their beautiful love story and love life
जितेंद्र-शोभा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

यूं तो बॉलीवुड में काम को लेकर जितेंद्र को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया, लेकिन इन्हें मिले पुरस्कारों में 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार इनमें सबसे बड़ा रहा। यह पुरस्कार इन्हें बीते साल 2014 में ही मिला। पुरस्कार पाने के बाद जितेंद्र काफी खुश और खुद पर काफी गर्व महसूस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की मां का रोल अदा कर आज तक पछताती हैं शेफाली? बोलीं- अब कभी यह भूमिका नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed