फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeevan Birth Anniversary: 26 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे जीवन, 60 फिल्मों में निभाया नारद मुनि का किरदार

Mon, 24 Oct 2022 07:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Oct 2022 07:04 AM IST
विज्ञापन
Jeevan Birth Anniversary: Know about Omkar Nath Dhar life story real name career and his narad muni role
जीवन - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता जीवन की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। अगर आज वह जीवित होते तो अपना 107वां जन्मदिन मना रहे होते। जीवन का वास्तविक नाम ओमकार नाथ धर था। मगर, उन्हें उनके मंचीय नाम जीवन से ही जाना गया। जीवन को 70 और 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर विलेन में गिना जाता था। जीवन ने हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम कमाया, लेकिन इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। जीवन का निजी जीवन काफी कष्टों से भरा रहा। आइए जानते हैं उनके बारे में।

 
Jeevan Birth Anniversary: Know about Omkar Nath Dhar life story real name career and his narad muni role
जीवन - फोटो : सोशल मीडिया

जन्म के साथ उठ गया मां का साया
ओमकार नाथ धर उर्फ जीवन का जन्म 24 अक्तूबर 1915 को कश्मीर में हुआ था। जीवन का परिवार काफी बड़ा था। उनके 24 भाई बहन थे। जीवन के जन्म के साथ ही उनकी मां का निधन हो गया था। जब वह तीन साल के थे, तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया। वह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। जीवन ऐसे परिवार से थे जहां एक्टिंग के लिए उन्हें इजाजत नहीं मिली थी। इसलिए जीवन 18 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई आ गए। जब वो मुंबई आए तो उनकी जेब में सिर्फ 26 रुपए थे। करियर के शुरुआती दिनों में जीवन को काफी संघर्ष करना पड़ा।

Jeevan Birth Anniversary: Know about Omkar Nath Dhar life story real name career and his narad muni role
जीवन - फोटो : सोशल मीडिया

'फैशनेबल इंडिया' में मिला ब्रेक
जीवन को नौकरी की जरूरत थी इसलिए वह एक स्टूडियो में काम करने लगे। ये स्टूडियो मोहनलाल सिन्हा का था। मोहन लाल उस समय के जाने-माने निर्देशक हुआ करते थे। जब मोहनलाल को पता चला कि जीवन एक्टिंग करना चाहते हैं तो उन्होंने अपनी फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' में उन्हें रोल दिया। इसके बाद जीवन को एक के बाद एक कई फिल्मों में काम मिला। जीवन ने अलग-अलग भाषाओं की करीब 60 फिल्मों में नारद मुनि का किरदार निभाया। 50 के दशक में बनी हर धार्मिक फिल्म में उन्होंने नारद का रोल किया। 

Mallika Sherawat: हरियाणा के छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं मल्लिका, पहली ही फिल्म से मचा दी थी सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jeevan Birth Anniversary: Know about Omkar Nath Dhar life story real name career and his narad muni role
जीवन - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म से मिली पहचान
जीवन को वास्तविक पहचान उस समय मिली, जब वर्ष 1935 में उन्होंने फिल्म 'रोमांटिक इंडिया' में काम किया। इसके बाद जीवन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जीवन की 'अफसाना', 'स्टेशन मास्टर', 'अमर अकबर एंथनी' और 'धर्म-वीर' यादगार फिल्मों में से एक हैं। उन्होंने नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम, कानून, सुरक्षा, लावारिस, आदि फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई।जीवन अपने करियर के शुरुआती दौर में ही जान गए थे कि उनका चेहरा हीरो लायक नहीं है। इसलिए उन्होंने खलनायकी में हाथ आजमाया और सफल भी हुए। जीवन की डायलॉग डिलीवरी कमाल की थी। उन्हें जीवन नाम विजय भट्ट ने दिया था। जीवन ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था। फिल्म 'कानून' में कठघरे के सीन का मोनोलॉग बेहद लोकप्रिय हुआ था।

Diwali 2022: कटरीना-विक्की से लेकर आलिया-रणबीर तक, बॉलीवुड के इन कपल्स के लिए बेहद खास है यह दिवाली, जानें वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed