बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहजात नहीं हैं। नेहा कक्कड़ ने 2020 में आज ही के दिन रोहनप्रीत सिंह से शादी कर सबको चौंका दिया था। एक गाने के लिए साथ आए नेहा और रोहनप्रीत हमेशा के लिए साथ हो जाएंगे इस बात का अंदाजा खुद दोनों को भी नहीं था। लेकिन जब दोनों ने शादी की, तो वह टॉक ऑफ द टाउन बन गई। आज दोनों की शादी की सालगिरह है और इसी मौके पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद फिल्मी है।
Neha-Rohanpreet: प्यार से उठ चुका था नेहा कक्कड़ का विश्वास, इस गाने ने रोहनप्रीत से मिला बदल दी पूरी किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे हुई पहली मुलाकात
दरअसल, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की पहली मुलाकात 'नेहू द व्याह' गाने के सेट पर हुई थी। अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए रोहनप्रीत सिंह ने बताया था, 'हम दोनों की मुलाकात गाने की शूट के दौरान ही हुई थी। मुझे नहीं पता था कि नेहा ने गाने की लाइन कैसी लिखी हैं। और ये भी नहीं जानता था कि ये लाइन एक दिन हमारे रियल लाइफ में सच हो जाएंगी। इस गाने ने अच्छे के लिए मेरी जिंदगी बदल दी।'
Vivek Agnihotri: 'कांतारा' के फैन हुए विवेक अग्निहोत्री, कहा- मेरा वादा है कि ऐसी फिल्म नहीं देखी होगी आपने
पहली नजर में हार बैठे दिल
पहली ही मुलाकात में रोहनप्रीत और नेहा दोनों एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे। एक ओर जहां नेहा को रोहनप्रीत का सभी के साथ अच्छे से पेश आना काफी पसंद आया, तो रोहनप्रीत को वह धरती से जुड़ी हुई लड़की लगीं। रोहनप्रीत को देखकर नेहा ने क्या सोचा था इसको लेकर नेहा ने कहा, 'मेरी पहली धारणा ये थी कि वह सेट पर हर व्यक्ति के साथ अच्छे हैं। वह काफी क्यूट थे। मुझे शुरुआती दिनों में ही महसूस हो गया था कि यह मेरे लिए सही लाइफ पार्टनर है।'
Project K: ‘आदिपुरुष’ के बाद ‘प्रोजेक्ट के’ की टीम ने दी प्रभास को जन्मदिन की बधाई, जारी किया धांसू पोस्टर
नेहा ने रखी थी शर्त
रोहनप्रीत से पहले नेहा हिमांश कोहली को डेट करती थीं। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद नेहा का प्यार से विश्वास उठ गया था। ऐसे में वह डिप्रेशन का शिकार भी हो गई थीं और इसी वजह से वह अब सीधे शादी के बारे में ही सोचती थीं। ऐसे में जब एक दिन हिम्मत करके रोहनप्रीत ने नेहा को प्रपोज किया, तो नेहा ने कहा कि वह रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थीं और उन्हें अब सीधे शादी करनी है। इस पर रोहनप्रीत ने कहा कि वह सिर्फ 25 साल के हैं और अभी शादी नहीं करना चाहते। ऐसे में दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।
Anushka Sharma: भारत की जीत पर खुशी से झूम उठीं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट
मां की हां के बाद तय हुई शादी
रोहनप्रीत को कुछ दिनों बाद को एहसास हुआ कि वह नेहा के बिना नहीं रह सकते और उन्होंने कॉल कर नेहा से शादी करने की बात कही। नेहा को लगा कि अभी रोहनप्रीत ने थोड़ी ड्रिंक कर रखी है, तो शायद इसलिए ऐसा बोल रहे हैं और सुबह वह भूल जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रोहनप्रीत ने सुबह फिर से शादी की बात की। इस पर नेहा ने कहा कि वह उनकी मां से बात करे। रोहनप्रीत नेहा की मां से मिले और फिर दोनों की शादी तय हो गई। इसके बाद 24 अक्तूबर 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए और अब अक्सर ही दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।
Prabhas: ‘बाहुबली’ के जन्मदिन पर फैंस ने थिएटर में ही फोड़ दिए पटाखे, ‘बिल्ला’ की स्क्रीनिंग के दौरान लगी आग