{"_id":"5f560f798ebc3e435a5fbac8","slug":"jennifer-kendal-and-shashi-kapoor-unseen-pictures-together-see","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शशि कपूर के लिए पिता का घर छोड़ आईं थीं जेनिफर केंडल, 51 की उम्र में कैंसर से हुई मौत, देखें अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शशि कपूर के लिए पिता का घर छोड़ आईं थीं जेनिफर केंडल, 51 की उम्र में कैंसर से हुई मौत, देखें अनदेखी तस्वीरें
28 फरवरी 1933 को यूनाइटेड किंगडम के साउथपोर्ट में जन्मीं जेनिफर केंडल शशि कपूर की पत्नी थीं। जेनिफर को पृथ्वी थिएटर का संस्थापक कहा जाता है। जेनिफर को 1981 में आई फिल्म '36 चौरंगी लेन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए बाफ्टा अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। 7 सितंबर 1984 को लंदन में जेनिफर का निधन हो गया था। आज जेनिफर की पुण्यतिथि है। इस मौके पर आइए आपको दिखाते हैं उनकी और शशि कपूर की कुछ अनदेखी तस्वीरें...
2 of 5
Jennifer Kendal and shashi kapoor
- फोटो : twitter- @BombayBasanti
कपूर खानदान में शशि कपूर इकलौते वह व्यक्ति थे जिन्होंने विदेशी लड़की से शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब शशि कपूर कोलकाता के एक थियेटर में एक प्ले कर रहे थे। जेनिफर से शशि 1956 में कोलकाता में मिले थे। उस समय शशि अपने पिता के थिएटर ग्रुप पृथ्वी थिएटर में एक्टर और स्टेज मैनेजर थे।
3 of 5
Jennifer Kendal and shashi kapoor
- फोटो : twitter- @BombayBasanti
कुछ मुलाकातों के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और 20 साल की उम्र में ही जेनिफर ने खुद से तीन साल छोटे शशि कपूर से शादी कर ली। कपूर खानदान के साथ, जेनिफर के पिता भी इस शादी के खिलाफ थे। इसके चलते जेनिफर ने अपने पिता का थिएटर ग्रुप छोड़ दिया। हालांकि बाद में कपूर खानदान ने इस रिश्ते को कबूल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jennifer Kendal and shashi kapoor
- फोटो : twitter- @BombayBasanti
शशि कपूर और जेनिफर थियेटर बैकग्राउंड से ही थे इसलिए दोनों ने थियेटर खोलने की सोची और पृथ्वी थियेटर की नींव रखी। पृथ्वी थियेटर की स्थापना के कुछ वक्त बाद ही जेनिफर केंडल शशि कपूर को हमेशा के लिए अकेला छोड़ गईं। जेनिफर को कैंसर था जिसका पता उन्हें 1982 में चला और उसके दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
jennifer kendal shashi kapoor
- फोटो : twitter- @BombayBasanti
इसके बाद शशि बिखर गए थे। उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना छोड़ दिया था। दोनों के तीन बच्चे- कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं। सभी लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। जेनिफर को आज भी लोग उनकी अदाकारी के लिए याद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।