{"_id":"5a81466f4f1c1bff388b7aa1","slug":"jennifer-winget-and-harshad-chopda-starrer-serial-bepannaahs-new-promo-is-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीरियल 'बेपनाह' का सामने आया नया प्रोमो, एक हादसे से आएगा शो में नया मोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सीरियल 'बेपनाह' का सामने आया नया प्रोमो, एक हादसे से आएगा शो में नया मोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
jennifer winget
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनिफर विंगेट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। उनके सीरियल 'बेपनाह' का एक और प्रोमो दर्शकों के लिए रिलीज किया जा चुका है। इस सीरियल में जेनिफर पहली बार हर्षद चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। इतना ही नहीं इस सीरियल में सेहबान अजीम और नमिता दुबे भी मुख्य भूमिका में हैं।
jennifer winget
सीरियल शुरु होने से पहले ही शो के निर्माताओं ने इसके एक और प्रोमो को रिलीज कर दिया है।सीरियल के प्रोमो को देखकर फैंस 'बेपनाह' के प्लॉट का काफी हद तक अंदाजा लगा सकते हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि जेनिफर और हर्षद को उनके जीवनसाथियों के मौत की खबर मिलती है। जिसके बाद जो होता है उससे दोनों की लाइफ में यू टर्न आ जाता है।
jennifer winget
बता दें पिछले रिलीज हुए प्रोमो में जेनिफर और हर्षद अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश दिखाए गए हैं। जिसके बाद ये नया प्रोमो देखना काफी दिलचस्प होगा। कलर्स चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सीरियल के नए प्रोमो को रिलीज किया गया है। इस प्रोमो को साझा करते हुए कैप्शन दिया गया है कि, “एक हादसा, दो अजनबी…मिलिए जोया और आदित्य से जल्द ही'।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on