फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nia Sharma: अपने संघर्ष को बयां करते हुए छलका निया का दर्द, बोलीं- मैं सुंदर पैदा नहीं हुई थी

Tue, 06 Sep 2022 11:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Sep 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10: actress Nia Sharma talks about her makeup skills says she learned it from youtube
Nia Sharma - फोटो : सोशल मीडिया

निया शर्मा टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। इन दिनों निया डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रही हैं। वह अक्सर अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज-तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। लोग भी अपनी चहेती अदाकारा की खूबसूरती की दिल खोलकर तारीफें करते हैं। आज भले ही निया शर्मा फैशन आइकन बनकर छाई हुई हैं, मगर एक वक्त ऐसा भी था जब निया शर्मा को मेकअप की जरा भी समझ नहीं थी। कई बार तो वह अपना मेकअप खराब होने के बाद खूब रोया करती थीं। एक बातचीत के दौरान खुद निया ने यह बात कही है।

Jhalak Dikhhla Jaa 10: actress Nia Sharma talks about her makeup skills says she learned it from youtube
nia sharma - फोटो : instagram

निया शर्मा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि आज वब जो हैं, उसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। अपनी ग्रूमिंग पर उन्होंने खास फोकस रखा। निया ने कहा कि वह खूबसूरत पैदा नहीं हुईं थीं। उन्हें खूबसूरती और मेकअप संबंधी पहलुओं को समझने के लिए खुद पर काफी काम करना पड़ा है। बातचीत के दौरान निया ने कहा, 'मैं ज्यादा शराफत नहीं दिखा रही हूं। यह सच्चाई है। मैं वह लड़की हूं, जो मेकअप के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी। मैंने जब इंडस्ट्री में कदम रखा, तो मैंने देखा कि मेरे चेहरे पर मेकअप के नाम पर लोग कुछ भी करते थे और मैं कुछ नहीं कर पाती थी। मैं खूब रोती थी कि मैं ऐसी क्यों दिख रही हूं।'

Jhalak Dikhhla Jaa 10: actress Nia Sharma talks about her makeup skills says she learned it from youtube
निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

निया शर्मा का कहना है कि उन्होंने यूट्यूब की मदद से मेकअप करना सीखा। निया के मुताबिक, 'मैं यूट्यूब पर मेकअप वीडियो देखती थी और उससे सीखती थी। मैंने फिर इवेंट्स के लिए अपना मेकअप खुद करना शुरू किया, जब तक स्टाइलिस्ट और अलग-अलग टीम मेरे पास नहीं आईं थीं। फिर बाद में मुझे मेकअप स्टाफ मिलने लगा। आज लोग मुझे मैसेज करके बोलते हैं कि वह मेरा मेकअप करना चाहते हैं। इससे मुझे जो खुशी मिलती है, बता नहीं सकती।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10: actress Nia Sharma talks about her makeup skills says she learned it from youtube
nia sharma - फोटो : instagram

बातचीत के दौरान निया ने उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जो उनसे जुड़े। निया का कहना है कि वह हर रोज खुद को ग्रूम करने के लिए निकलती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरी करियर यात्रा काफी मुश्किल और अलग रही है। अच्छा दिखना बहुत जरूरी है। जब इस सच्चाई से मेरा सामना हुआ तो मैंने खुद पर बहुत काम किया। मैं अपनी जिंदगी का हर दिन खुद को ग्रूम करने में निकालती हूं। मैं खूबसूरत पैदा नहीं हुई थी, मैंने खुद पर काम किया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed