एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जेनिफर विंगेट, कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरहिट फिल्म आशिकी और आशिकी 2 के बाद अब आशिकी 3 का एलान हो गया है। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं और कार्तिक आर्यन फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कौन नजर आने वाला है, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन ऐसी चर्चा है कि फिल्म आशिकी 3 में जेनिफर विंगेट मुख्य किरदार में नजर आ सकती हैं।
2 of 4
जेनिफर विंगेट
- फोटो : सोशल मीडिया
आशिकी 3 साल 1990 में आई फिल्म आशिकी और साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु हैं। आशिकी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद आई आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए। अब आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन लीड कैरेक्टर में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन और जेनिफर विंगेट इस फिल्म में एकसाथ नजर आ सकते हैं।
3 of 4
जेनिफर विंगेट
- फोटो : Instagram
ऐसा कहा जा रहा है कि जेनिफर विंगेट इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और अभिनेत्री ने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं जेनिफर की फिल्म में एंट्री पर अनुराग बसु ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस बारे में अनुराग बसु का कहना है कि मैंने भी इस तरीके की अफवाहें सुनी हैं। हालांकि अभी हम फिल्म के शुरुआती चरण में हैं और इसे बनाने के पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। अनुराग बसु ने आगे कहा कि एक बार कास्टिंग हो जाए फिर चीजें सामने आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जेनिफर विंगेट
- फोटो : Instagram
जेनिफर विंगेट टीवी सीरियल बेहद और बेपनाह में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह सीरियल सरस्वतीचंद्र में भी दिखाई दी थीं। जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान की फिल्म अकेले हम, अकेले तुम से की थी। इसके बाद वह रानी मुखर्जी की डेब्यू फिल्म राजा की आएगी बारात में भी नजर आई थीं। टीवी में जेनिफर का पहला बड़ा रोल सीरियल कसौटी जिंदगी की था। इसके अलावा वह ओटीटी पर भी नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।