फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jhund Collection Day 10: अमिताभ की' झुंड' पर बरस रहा है दर्शकों का प्यार, छलांग लगाते हुए दसवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Mon, 14 Mar 2022 02:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
Jhund Box Office Collection Day 10 Amitabh Bachchan Starrer film jhund jump over the weekend know the collection till now
झुंड कलेक्शन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। भले ही फिल्म ने धीमी शुरुआत की हो लेकिन अमिताभ बच्चन के स्वैग ने सभी का दिल जीत लिया और धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। अगर बात करें रोजाना के कलेक्शन की तो फिल्म झुंड ने हर दिन तकरीबन एक करोड़ से ऊपर कमाई की है। फिल्म झुंड को 04 मार्च को रिलीज किया गया था और इस फिल्म का अब 10 वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जिसे देखकर लग रहा है कि झुंड अभी भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुऐ है। तो चलिए जानते हैं कि दस दिन में अमिताभ की फिल्म झुंड ने कितने का कलेक्शन कर लिया है।

Jhund Box Office Collection Day 10 Amitabh Bachchan Starrer film jhund jump over the weekend know the collection till now
फिल्म झुंड - फोटो : social media

'झुंड' का 10 दिन का कलेक्शन-
शुक्रवार को रिलीज होने के बाद झुंड ने पहले हफ्ते में प्रतिदिन तकरीबन 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए सातवें दिन तक 11.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। हालांकि दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को कमाई में कुछ कमी देखने को मिली और इस दिन झुंड ने तकरीबन 85 लाख रुपये की कमाई की। शनिवार को कमाई में फिर उछाल देखने को मिला और शनिवार को फिल्म ने 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया। दसवें दिन यानी रविवार को झुंड ने बिजनेस के मामले में फिर छलांग लगाते हुए 1.60 करोड़ की कमाई कर ली।

Jhund Box Office Collection Day 10 Amitabh Bachchan Starrer film jhund jump over the weekend know the collection till now
झुंड के ट्रेलर का एक सीन - फोटो : social media

विजय बरसे के जीवन पर आधारित है फिल्म-
अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'झुंड' सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर बनाई गई है। इसमें बिग-बी ने विजय बरसे का किरदार निभाया है। अगर बात करें विजय बरसे की तो उन्होंने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को टीम बनाने के लिए प्रेरित किया था। यह फिल्म नागराज पोपटराव द्वारा निर्देशित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhund Box Office Collection Day 10 Amitabh Bachchan Starrer film jhund jump over the weekend know the collection till now
झुंड - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म झुंड की स्टार कास्ट-
नागराज पोपटराव द्वारा निर्देशित झुंड में अमिताभ बच्चन के अलावा, रिंकू राजगुरू, आकाश ठोसर, विक्की कादियान, गणेश देशमुख, किशोर कदम जैसे कलाकार हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed