{"_id":"5cf4f29bbdec2206fe062398","slug":"jiah-khan-suicide-letter-to-blames-for-her-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत से पहले जिया खान ने 6 पन्नों की चिट्ठी में खोले थे कई राज, अबॉर्शन के दर्द से भी गुजरीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मौत से पहले जिया खान ने 6 पन्नों की चिट्ठी में खोले थे कई राज, अबॉर्शन के दर्द से भी गुजरीं
एक्ट्रेस जिया खान ने महज 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को दुनिया को अलविदा कह दिया। जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा था। मौत से पहले जिया खान कई दर्द से गुजरी थीं। खुदकुशी करने से पहले जिया खान ने 6 पन्नों की चिट्ठी लिखी थी जिसमें उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर अबॉर्शन और मारपीट का आरोप लगाया था।
2 of 8
jiah khan
- फोटो : social media
जिया खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को संबोधित करते हुए लिखा कि 'मेरे साथ शोषण हुआ। क्या अब मैं कुछ बेहतर डिजर्व नहीं करती। तुमसे ये बात कैसे कहूं लेकिन मेरे पास खोने को कुछ नहीं बचा है। सब कुछ बयां कर देने का यही सही वक्त है। मैंने पहले ही सब कुछ खो दिया है। तुम्हें शायद इस बात का पता न हो लेकिन मैं तुमसे बेहद प्यार करने लगी। यही नहीं मैंने खुद को पूरी तरह भुला दिया। इसके बावजूद तुम मुझे हमेशा तड़पाते रहे और हर रोज तकलीफ देते रहते थे।'
3 of 8
jiah khan
- फोटो : file photo
जिया आगे लिखती हैं कि 'मुझे उम्मीद की कोई किरण नहीं दिखती है। सुबह बिस्तर से उठने का मन नहीं करता। एक वक्त था जब आने वाला कल मैं तुम्हारे साथ में देखती थी। तुमने मेरे सपनों को खत्म कर दिया। अब ऐसा लगता है कि जैसे मैं अंदर से मर चुकी हूं। बेपनाह मोहब्बत करने के बावजूद मुझे बदले में मिला केवल झूठ और बेवफाई। मुझे हमेशा प्रेग्नेंट होने का डर रहता था, इसके बाद भी अपना सबकुछ तुम्हें सौंप दिया। मगर तुमने मुझे इतनी तकलीफ दी कि मुझे पूरी तरह से मार दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
jiah khan
- फोटो : file photo
जिया ने आगे लिखा कि 'मेरा हाल ऐसा हो गया है कि अब करियर के बारे में सोच ही नहीं पाती हूं। पहले ही मुझे इतनी तकलीफों, गालियों और यातनाओं को सहने के बाद मैं इन सबकी हकदार नहीं थी। तुम्हारी नजरों में कभी भी मैंने अपने रिश्ते के लिए कोई कमिटमेंट नहीं देखा। मुझे ये डर रहता था कि तुम मुजे मेंटली या फिजिकली नुकसान पहुंचा सकते हो।'
विज्ञापन
5 of 8
Jiah Khan
- फोटो : file photo
जिया आगे कहती हैं कि 'तुम्हारी जिंदगी बस औरतों और पार्टियों के इर्द गिर्द घूमती थी, जबकि मेरी जिंदगी मेरे काम और तुम्हारे बीच ही बसी थी। मैं अपने दस साल के करियर और सपनों को अलविदा कहकर जा रही हूं। मुझे तुम्हारे बारे में एक मैसेज मिला था जिसमें मुझे बताया गया कि कैसे तुम मुझे धोखा दे रहे हो। इसके बाद भी मुझे तुम पर पूरा भरोसा था। तुम्हें कोई और इतना प्यार नहीं दे सकती जितना मैंने दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।