आलिया भट्ट ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता और हॉलीवुड फिल्म में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखरे चुकी हैं। वह जल्द ही वासन बाला की आगामी एक्शन-थ्रिलर, जिगरा में नजर आने वाली हैं। वह फिल्म की निर्माताओं में से भी एक हैं। इस फिल्म का हिस्सा बनकर जहां आलिया खुश थीं। वहीं, वासन बाला करण की वजह से थोड़े निराश हो गए थे। हाल ही में इस बात का खुलासा एक बातचीत के दौरान हुआ।
Jigra: जब करण जौहर से नाखुश हो गए वासन बाला, 'जिगरा' की स्क्रिप्ट बनी थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइड एंड रिफ्यूज्ड प्रोडक्शंस के साथ एक साक्षात्कार के दौरान वासन ने कहा कि उन्होंने करण को एक बहुत ही कच्चा पक्का विचार ईमेल के माध्यम से भैजा था। इसके छह सात घंटे बाद करण ने उन्हें फोन करके बताया कि उन्होंने इसे इसे आलिया को भेज दिया है।
वसन बाला ने कहा, "मैं वास्तव में इससे खुश नहीं था। अगर मुझे पता होता कि यह ईमेल अभिनेत्री को भेजा जाने वाला है तो मैं इसकी वर्तनी जांच, व्याकरण की जांच और हीरो एंट्री वाले सीन लिखकर भेजता।
उन्होंने आगे कहा, "वह ईमेल भेजा दिया गया जिसके बाद मैंने करण से पूछा कि आपने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे ही काम होता है। फिर उन्होंने कहा कि हम कुछ दिनों में मिलेंगे।" वासन ने आगे कहा कि फिर आलिया और मैं राहा के जन्म देने के एक महीने बाद मिले और कहानी पर चर्चा हुई। लेकिन चूंकि जौहर ने उनसे मीटिंग में कहानी सुनाने के लिए कहा था, इसलिए वसन बाला ने उनसे मिलने जाते समय क्लाइमेक्स बनाया था, क्योंकि उनके पास दूसरा भाग तैयार नहीं था।
Kay Kay Menon Birthday: अभिनय के मास्टर हैं केके मेनन, थिएटर से दर्शकों के दिल तक का तय किया सफर