{"_id":"61deba54c5c787599212484e","slug":"jimmy-sheirgill-is-not-comfortable-on-adding-nudity-for-fizzle-in-films-or-on-ott","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jimmy Shergill: फिल्मों या ओटीटी प्लेटफॉर्म में न्यूडिटी पर बोले जिम्मी शेरगिल, कहा- ‘मैं असहज महसूस करता हूं..’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jimmy Shergill: फिल्मों या ओटीटी प्लेटफॉर्म में न्यूडिटी पर बोले जिम्मी शेरगिल, कहा- ‘मैं असहज महसूस करता हूं..’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:20 PM IST
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जिम्मी शेरगिल ने अपने अभिनय करियर के दौरान कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी हरेक फिल्म/वेब सीरीज का किरदार एक-दूसरे अलग होता है। हालांकि इन सब में एक चीज कॉमन होती है, वह है न्यूडिटी का कॉन्सेप्ट। जिम्मी शेरगिल ने बताते हैं कि वह किसी भी प्रोजेक्ट के लिए हां बोलने से पहले यह जरूर देखते हैं कि उस फिल्म या वेब सीरीज का कॉन्सेप्ट उनके परिवार के सदस्यों के देखने लायक है या नहीं। हाल ही में 'रंगबाज', 'यॉर ऑनर सीजन 1 और 2' का हिस्सा रहे चुके अभिनेता का मानना है कि इंडस्ट्री के सभी कलाकारों की ऐसी ही सोच रहनी चाहिए।
Trending Videos
2 of 5
जिम्मी शेरगिल
- फोटो : सोशल मीडिया
51 वर्षीय अभिनेता, जिम्मी शेरगिल ने अपने हालिया साक्षात्कार में अश्लील फिल्मों या वेब सीरीज के बारे में कहा, “मैं उन चीजों का हिस्सा बनने की कोशिश करता हूं, जिससे दर्शक कनेक्ट कर पाएं। कल, अगर मुझे एक और सीरीज मिलती है, जो अलग हो, कॉमेडी हो, तो मैं उसे भी करने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जिम्मी शेरगिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में नग्नता और अपमानजनक भाषा के बारे में पूछे जाने पर, अभिनेता ने जवाब दिया, “नग्नता और ये सब से तो मैं सहज नहीं हूं। दृश्य में क्या हो रहा है उसका अगर कोई मतलब होगा या वास्तव में मेरा किरदार वैसा होगा तभी मैं ऐसा दृश्य करूंगा। लेकिन सिर्फ उस तरह के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए ऐसा करना मुझे सही नहीं लगता। आज कल की फिल्मों और वेब सीरीज में ऐसा हो रहा है, जो मुझे समझ नहीं आता।
4 of 5
जिम्मी शेरगिल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यही वजह है कि जिम्मी ने 'यॉर ऑनर' के लिए काम करने में सहज महसूस किया, जो एक इजरायली वेब सीरीज 'क्वोडो' का रूपांतरण है। वह हाल ही में दूसरे सीजन में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
जिम्मी शेरगिल
- फोटो : सोशल मीडिया
जिम्मी आगे कहते हैं कि “मैं ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे शो देखता रहता हूं। जब ये प्लेटफॉर्म्स भारत में नहीं आए थे, तब भी डीवीडी पर देखता था। हाल ही में जब मुझे यॉर ऑनर का पहला सीजन ऑफर हुआ, तो मैंने पहले ओरिजनल सीरीज देखी। इससे कनेक्ट कर पाया तभी इसके लिए हां कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।