फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरो को हर फिल्म में शादी के मंडप में छोड़ जाती हैं दुल्हनें, आज तक नही हो पाई शादी

Wed, 24 Mar 2021 04:25 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 24 Mar 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Jimmy shergill movies like Tanu weds manu and Happy Bhag jayegi in which Bride left him at the altar and married someone else
जिम्मी शेरगिल - फोटो : Instagram

जिम्मी शेरगिल बॉलीवुड के एक प्रतिभावान अभिनेता हैं जिन्होंने अपने अभिनय और गुड लुक्स से दर्शकों का दिल जीता है। अपने करियर के शुरूआती दिनों में जिम्मी चॉकलेटी ब्वॉय वाले रोल करते थे। वहीं कुछ सालों बाद उन्होंने रफ-टफ किरदार निभाने शुरू कर दिए। हालांकि हर किरदार में जिम्मी को दर्शकों का खूब प्यार मिला, लेकिन आपने उनकी फिल्मों की एक खास बात पर ध्यान दिया है? जिम्मी शेरगिल की अधिकतर फिल्मों में उनसे शादी करने वाली हीरोइनें उन्हें अंत में छोड़कर चली जाती हैं। अगर आपको इस बात पर यकीन ना हो तो बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जहां कभी नहीं हुई जिम्मी शेरगिल की शादी।

Jimmy shergill movies like Tanu weds manu and Happy Bhag jayegi in which Bride left him at the altar and married someone else
मेरे यार की शादी है - फोटो : Instagram Fan Page

मेरे यार की शादी है

साल 2000 में रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में जिम्मी शेरगिल ने रोहित खन्ना का किरदार निभाया था। रोहित अंजलि(ट्यूलिप जोशी) से प्यार करता है और दोनो की शादी होने वाली रहती है। इतने में अंजलि का बचपन का दोस्त संजय (उदय चोपड़ा) वहां पहुंच जाता है। वो रोहित और अंजलि  शादी तोड़ने की पूरी कोशिश करता है और जब ऐसा नहीं हो पाता है तो वो शादी वाले दिन अपने घर वापस आ जाता है। अंजलि को एहसास होता है कि वो भी संजय से प्यार करती है इसलिए रोहित को छोड़ वो संजय से शादी कर लेती है।

Jimmy shergill movies like Tanu weds manu and Happy Bhag jayegi in which Bride left him at the altar and married someone else
तनु वेड्स मनु - फोटो : Instagram

तनु वेड्स मनु

आनंद एल राय फिल्म तनु वेड्स मनु में जिम्मी शेरगिल ने ठेकेदार राजा अवस्थी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार राजा को कंगना के किरदार तनु से प्यार रहता है। पहले तनु राजा से शादी करने के लिए तैयार रहती है, लेकिन फिर उसे मनु(माधवन)  की अच्छाई भा जाती है और अंत में वो शादी वाले दिन राजा को छोड़ मनु से ही शादी कर लेती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jimmy shergill movies like Tanu weds manu and Happy Bhag jayegi in which Bride left him at the altar and married someone else
जिम्मी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम

हैप्पी भाग जाएगी

ये एक क्रॉस बॉर्डर कॉमेडी फिल्म थी जिसमें डायना पेंटी, अली फजल, जिम्मी शेरगिल और अभय देओल अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में हैप्पी का किरदार निभाने वाली डायना की शादी बग्गा यानी जिम्मी शेरगिल से होने वाली रहती है, लेकिन वो गुड्डु से प्यार करती है। ऐसे में शादी के दिन वो अपने घर से भाग जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं अंत में भी बग्गा शादी के लिए तैयार रहता है, लेकिन हैप्पी उसके चकमा देकर गुड्डु से शादी कर लेती है।

विज्ञापन
Jimmy shergill movies like Tanu weds manu and Happy Bhag jayegi in which Bride left him at the altar and married someone else
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : Instagram

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

तनु वेड्स मनु के इस सीक्वल में जिम्मी एक बार फिर राजा अवस्थी के किरदार में नजर आए थे। तनु को पत्नी ना बना पाने वाले राजा अवस्थी दत्तो से शादी के लिए हां कर देते हैं क्योंकि उसकी शक्ल तनु जैसी लगती है। हालांकि दत्तो को भी मनु से प्यार हो जाता है और वो उससे शादी करना चाहती है। अंत ये होता है कि मनु और तनु एक बार फिर अपना प्यार पा लेते हैं और दत्तो शादी के मंडप से चली जाती है। यानी इस फिल्म में भी उनकी शादी नहीं हो पाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed