{"_id":"605b0ffe8ebc3ec967512b82","slug":"amitabh-bachchan-holi-party-2021-no-holi-celebration-at-bachchan-s-jalsa-due-to-new-corona-guidelines-of-bmc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन के घर नहीं होगा होली का जलसा, कोरोना के चलते इस साल फिर रद्द हुआ आयोजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन के घर नहीं होगा होली का जलसा, कोरोना के चलते इस साल फिर रद्द हुआ आयोजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 24 Mar 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में कोरोना की लहर एक बार फिर तेजी से उठती दिख रही है। बीते वर्ष भी कोरोना के प्रभाव को देखते हुए होली का त्योहार फीका पड़ गया था और इस साल भी ऐसा ही कुछ होता दिख रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीएमसी ने प्रदेश में वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक और निजी जगहों पर होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका असर बॉलीवुड के सितारों पर भी देखने को मिल रहा है। बच्चन परिवार जो हर साल एक भव्य होली पार्टी आयोजित करता है, उसे भी रद्द कर दिया गया है।
2 of 5
जलसा
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन परिवार हर साल अपने बंग्ले 'जलसा' पर होली पार्टी आयोजित करता है लेकिन कोरोना की वजह से पिछले साल की तरह ही इस साल भी बड़े स्तर पर कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। बीएमसी के जारी किए गए नए नियमों में यह स्पष्ट तौर कहा गया है कि सार्वजनिक या निजी स्थानों पर किसी प्रकार का कार्यक्रम नहीं होगा। जिसके चलते बच्चन परिवार ने होली पार्टी का ओयजन रद्द कर दिया है।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
यह निराशाजनक इसलिए है क्योंकि बच्चन परिवार और उनकी होली का जश्न पूरे देश में मशहूर है। पिछले साल को छोड़ दिया जाए तो शायद ही कोई ऐसा साल रहा होगा जब जलसा पर होली का भव्य आयोजन न हुआ हो। बॉलीवुड सितारों से लेकर कई हस्तियां भी उस जश्न का हिस्सा बनते हैं। लेकिन कोरोना ने इस साल भी होली पार्टी पर ग्रहण लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन परिवार की पिछले साल की होली भी काफी साधारण रही। अमिताभ ने अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या, श्वेता नंदा के साथ मिलकर एक उत्सव किया था और अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए अमिताभ ने होली समारोह की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की थीं।
विज्ञापन
5 of 5
कपूर परिवार
- फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि बच्चन परिवार के अलावा बॉलीवुड के और भी कई परिवार होली पार्टी आयोजित करते हैं। कपूर परिवार का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। लेकिन इस साल कोरोना और परिवार में हुए करीबियों के निधन को देखते हुए, वहां भी जश्न का माहौल नहीं दिखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।