Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
kareena kapoor to kangana ranaut and malaika arora spotted in bandra pooja hegde and divya khosla kumar was seen in lakme fashion
{"_id":"605b05448ebc3e591d013656","slug":"kareena-kapoor-to-kangana-ranaut-and-malaika-arora-spotted-in-bandra-pooja-hegde-and-divya-khosla-kumar-was-seen-in-lakme-fashion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मास्क लगाकर जिम के बाहर दिखीं मलाइका अरोड़ा तो वहीं करीना का दिखा स्टाइलिश अवतार, देखिए इन सितारों के लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मास्क लगाकर जिम के बाहर दिखीं मलाइका अरोड़ा तो वहीं करीना का दिखा स्टाइलिश अवतार, देखिए इन सितारों के लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 24 Mar 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड एक्ट्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा कुछ इस तरह बरकरार रहता है कि ये जहां भी जाते हैं, कैमरे इनकी ही तरफ मुड़ जाते हैं। खासकर पैपराजी इनकी एक झलक को कैद करने के लिए कड़ी मशक्कत करते हैं। फैंस भी इनकी नई तस्वीरें और ताजा अपडेट पाने के लिए उत्साहित रहते हैं। तभी तो इनकी फोटो अपलोड होते ही वायरल होने में देर नहीं लगती। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स के स्टाइल की बात की जाए तो तस्वीरों में इनका फैशन और लुक देखते ही बनता है। फिर चाहे वो करीना कपूर खान हो, मलाइका अरोड़ा हों या फिर हों कंगना रणौत। सभी की तस्वीरों पर फैंस की नजर बस टिक जाती है। इसी सिलसिले में कुछ अभिनेत्रियों की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिसमें इनका लुक देखने लायक है।
2 of 7
करीना कपूर खान
- फोटो : ANI
हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनीं करीना कपूर खान को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने हल्के रंग की ड्रेस कैरी की हुई थी। करीना कपूर ने लाइट ब्लू कलर के आउटफिट में सभी का ध्यान खींच लिया। दरअसल, वे एक शूट के सिलसिले में बाहर निकली थीं। कहा जा रहा है कि डिलीवरी के एक महीने बाद ही बेबो काम पर वापस लौट आई हैं।
3 of 7
कंगना रणौत
- फोटो : ANI
बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रणौत को भी देखा गया। वे मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट की गईं। इस दौरान उनका लुक देखने लायक था। बता दें कि क्वीन ने अभी हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसमें कुछ सितारे भी शामिल हुए थे। वहीं, इस मौके पर उनके माता-पिता ने पुश्तैनी घर पर एक बड़ी पूजा का आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : ANI
जब बात मलाइका अरोड़ा की आती है तो वे सभी ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। बी-टाउन की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा को भी बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान वे जिम वियर में नजर आईं। टाइट फिटिंग आउटफिट में उनकी फिटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
मौनी रॉय
- फोटो : ANI
वहीं, टीवी से फिल्म तक का सफर तय करने वाली ‘नागिन’ यानी कि मौनी रॉय को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके में देखा गया। बता दें कि मौनी रॉय ने अपने मजबूत हौंसले के दम पर बॉलीवुड का सफर तय किया और सुपरस्टार अक्षय कुमार जैसे अभिनेता के साथ फिल्म भी की। उन्हें खेल पृष्ठभूमि पर बनीं ‘गोल्ड’ फिल्म में अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।