{"_id":"605afe338ebc3e592444782e","slug":"khesari-lal-yadav-new-holi-song-gaal-rangega-video-released-goes-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Holi Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'गाल रंगेगा' हुआ रिलीज, वीडियो देख दीवाने हुए जा रहे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Holi Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'गाल रंगेगा' हुआ रिलीज, वीडियो देख दीवाने हुए जा रहे फैंस
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 24 Mar 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव, नेहा सिंह पल्लवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक के बाद एक कई भोजपुरी होली गीत रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच उनका एक और गाना रिलीज हुआ जो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम 'गाल रंगेगा' है। रिलीज के तुरंत बाद से ही यह गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इसकी एक बड़ी वजह है कि इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है।
2 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari_yadav
इस होली गीत में खेसारी लाल यादव नेहा सिंह पल्लवी के साथ नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों के बीच काफी अच्छी कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और नेहा सिंह पल्लवी के लटके झटके भी फैंस को आकर्षित कर रहे हैं। उनका यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और गाने का वीडियो जमकर देखा जा रहा है।
3 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari lal yadav
इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखे हैं वहीं इसका म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। वहीं इस गाने की कोरियोग्राफी भी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है। खेसारी लाल यादव के इस गाने पर कुछ ही दिनों में ही आठ लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि इससे पहले भी उनका एक होली गीत 'पुआ खो पुआ खो' रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : Instagram
खेसारी लाल यादव अक्सर अपने गानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। खेसारी लाल के गानों और फिल्मों को फैंस का काफी प्यार मिलता है। उनका जीवन बड़ी ही मुश्किलों से भरा हुआ रहा है। भले ही उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना किया, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर वे यूट्यूब किंग का खिताब हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari lal yadav
खेसारी लाल यादव ने फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो रियलटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा खेसारी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से भी अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। बीते दिनों किसान आंदोलन को लेकर कंगना रणौत के खिलाफ उनका ट्वीट खूब वायरल हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।