जिमी शेरगिल बॉलीवुड के चर्चित अभिनेताओं में शुमार हैं। 1996 में फिल्म 'माचिस' से डेब्यू करने के बाद अभिनेता कई शानदार फिल्मों में नजर आए। फिल्म 'मोहब्बते' में वह गुरुकुल के छात्र बने नजर आए। इसके अलावा 'मेरे यार की शादी है', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'ए वेडनसडे!', 'तनु वेड्स मनु', 'स्पेशल 26' जैसी कई फिल्मों में वह अपने अभिनय का कमाल दिखा चुके हैं। जिमी पंजाबी इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। अधिकांश फिल्मों में जिमी सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं। मगर, उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है। हाल ही में खुद उन्होंने यह बात कही।
Jimmy Shergill: सहायक किरदार अदा करने का जिमी शेरगिल को नहीं कोई अफसोस, बोले- मैं घर पर नहीं बैठ सकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जिमी शेरगिल ने अपने करियर को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि जब चीजें प्लानिंग के हिसाब से नहीं चलतीं, तब कैसे धैर्य रखा जाता है। जिमी शेरगिल का कहना है कि वक्त के साथ चलना सबसे बेहतर होता है। सही वक्त पर सही चीजें हो जाती हैं। एक्टर ने कहा, 'किसी को भी धैर्य रखना पड़ता है। बेहतर की कोशिशों के साथ जो कुछ भी मिले वह करते रहना चाहिए'।
जिमी शेरगिल का कहना है, 'कई बार लोग निराश हो जाते हैं। मैंने वैसा कभी नहीं किया। मैंने सिर्फ एक बात दिमाग में रखी कि चलते रहना है। प्रवाह के साथ बढ़ते रहना है, जो जब आना है आएगा। अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कई दिलचस्प काम किए हैं, लेकिन कुछ ऐसे काम भी किए हैं, जो बेहद सामान्य किस्म के रहे। लेकिन, उन्हें इसका अफसोस नहीं है।
1000 Crore Club: अब तक छह फिल्में ही पार कर सकीं 1000 करोड़ का आंकड़ा, इस मूवी ने लिया था सबसे कम समय
जिमी ने कहा, 'जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो आपको अहसास होता है कि आपने कुछ ऐसे काम भी किए, जो काफी सामान्य किस्म के थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि मुझे काम करना पसंद है। मैं घर पर नहीं बैठ सकता। लेकिन, जब आप पीछे मुड़कर देखने पर यह पाते हैं कि आपने दो-तीन बेहद दिलचस्प काम भी किए हैं, तो आपको कोई मलाल नहीं रह जाता है। क्योंकि, मैंने कुछ नया काम भी किया और काफी कुछ सीखा।'
Sonam kapoor: अगले साल अपनी फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' पर काम शुरू करेंगी सोनम कपूर, बोलीं- वह एक प्रिय किरदार...
वर्क फ्रंट की बात करें तो जिमी शेरगिल इस साल फिल्म 'ऑपरेशन मेफेयर' में नजर आए थे। इसके अलावा वह गैंगस्टर फिल्म 'आजम' में भी दिखे। अभिनेता की सीरीज 'चूना' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। सीरीज में जिमी शेरगिल ने उत्तर प्रदेश के एक नेता शुक्ला का किरदार निभाया है, जो अपना हर कदम सितारों की ग्रह चाल देखकर ही उठाता है।
Rahul Dholakia: पाकिस्तानी क्रिकेटर के बाद पाक कलाकार भी आएंगे भारत? रईस के निर्देशक ने ट्वीट कर जताई इच्छा