सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Attack: 'कैप्टन अमेरिका' से हो रही 'अटैक' की तुलना, क्या जॉन दे पाएंगे क्रिस इवांस को टक्कर? पढ़िए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 01 Apr 2022 10:43 AM IST
विज्ञापन
John Abraham Attack is the beginning of Marvel Avengers kind of superheroes in Hindi Cinema
अटैक और कैप्टन अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'अटैक' आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक ऐसे सुपर सोल्जर का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम जैसी खूबी है, जो कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के टोनी स्टार्क के जार्विस की तरह है। ट्रेलर आने के बाद से ही हर कोई जॉन अब्राहम की फिल्म की तुलना 'कैप्टन अमेरिका' और 'आयरन मैन' से कर रहा है। लोगों का कहना है कि जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' से हिंदी सिनेमा में एवेंजर्स जैसी फिल्मों की शुरुआत हो रही है। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या अटैक, आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका को कड़ी टक्कर दे पाएगी? आइए जानते हैं...

loader
Trending Videos
John Abraham Attack is the beginning of Marvel Avengers kind of superheroes in Hindi Cinema
अटैक और कैप्टन अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया
अटैक से 20 फीसदी ज्यादा है कैप्टन अमेरिका का बजट
बॉलीवुड की अटैक का कुल बजट 55 करोड़ रुपये है। वहीं, मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'कैप्टन अमेरिका' का बजट 1,063 करोड़ रुपये था। अब अगर हम आयरन मैन की बात करें तो इसका बजट 1062.28 करोड़ रुपये के करीब था। यानी जॉन अब्राहम की फिल्म से क्रिस इवान की फिल्म का बजट 20 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham Attack is the beginning of Marvel Avengers kind of superheroes in Hindi Cinema
अटैक और कैप्टन अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया
वीएफएक्स और एनिमेशन के खर्च में जमीन-आसमान का फर्क
एक साक्षात्कार में जॉन बताते हैं कि किसी भी फिल्म में अभिनेता की फीस आमतौर पर पूरे बजट के पचास फीसदी के करीब होती है। लेकिन अटैक में ऐसा नहीं हुआ। हमने वीएफएक्स पर पूरे बजट का 30 फीसदी हिस्सा खर्च किया है। वहीं, स्टैंडअलोन एमसीयू फिल्मों में एनिमेशन पर लगभग 100 से 200 मिलियन डॉलर, जबकि एवेंजर्स फिल्मों में प्रति रिलीज कम से कम 350 मिलियन डॉलर खर्च किए जाते हैं।
John Abraham Attack is the beginning of Marvel Avengers kind of superheroes in Hindi Cinema
अटैक - फोटो : सोशल मीडिया
असल में अमेरिका के इस नागरिक से इंस्पायर्ड है अटैक 
जॉन अब्राहम ने एक साक्षात्कार में बताया था कि उनकी फिल्म नाथन कोपलैंड नाम के एक व्यक्ति से प्रेरित है, जिसके मस्तिष्क में एक चिप लगाई गई थी और बिजली के नोड्स बाहर चिपके हुए थे। अभिनेता ने बताया कि उसका चिप उसको इंस्ट्रक्शन देता था, तब जाकर वह अपने हाथों और पैरों को घुमा पाते थे। हमने अपने कैरेक्टर को इसी तरह डिजाइन किया है और अपनी फिल्म में उन्हें स्पेशल क्रेडिट भी दिया है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed