{"_id":"62b31d98f922b32fdb146f34","slug":"john-abraham-ek-villain-2-actor-said-he-will-never-make-ott-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"John Abraham: ओटीटी पर कभी नहीं दिखेंगे जॉन अब्राहम, बोले- मैं 299 रुपये में बिकने वाला बंदा नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
John Abraham: ओटीटी पर कभी नहीं दिखेंगे जॉन अब्राहम, बोले- मैं 299 रुपये में बिकने वाला बंदा नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 22 Jun 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जॉन अब्राहम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मैं बड़े पर्दे का हीरो हूं और मैं वहीं रहना चाहता हूं। ओटीटी पर चंद पैसों में उपलब्ध होना मुझे पसंद नहीं।' ये बात बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने कही है। जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेता से उनके ओटीटी डेब्यू के बारे में पूछा गया, जब अभिनेता ने कहा कि वह कभी ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए काम नहीं करेंगे।
2 of 4
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
कोई फिल्म बंद करके...
उन्होंने कहा, "मैं बड़े पर्दे का हीरो हूं और यही वह जगह है जहां मैं खुद को देखना चाहता हूं। इस समय, मैं ऐसी ही फिल्में करना चाहता हूं, जो बड़े पर्दे पर रिलीज हो। मुझे इस बात से दुख होगा अगर कोई मेरी फिल्म बीच में ही बंद कर दे क्योंकि उन्हें वॉशरूम जाना था। साथ ही, मैं 299 या 499 रुपये में उपलब्ध नहीं होना चाहूंगा। मुझे इससे समस्या है"।
3 of 4
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या ओटीटी से है जॉन को समस्या?
जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या उन्हें ओटीटी से समस्या है?, तब अभिनेता ने कहा, "एक निर्माता के रूप में, मुझे ओटीटी स्पेस पसंद है। मैं ओटीटी के दर्शकों के लिए फिल्में बना भी रहा हूं, लेकिन एक अभिनेता के रूप में, मैं कभी ओटीटी के लिए काम नहीं करूंगा। मैं बहुत स्पष्ट हूं कि मैं बड़े पर्दे पर आना चाहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना को ब्रेक दे चुके हैं जॉन
बता दें कि जॉन अब्राहम केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक निर्माता भी हैं, उन्होंने स्वीकार किया कि वह ओटीटी के लिए फिल्मों का निर्माण करेंगे, लेकिन बात जब उनकी आती है तो वह बड़े पर्दे पर ही चमकना चाहते हैं। जॉन अब्राहम एक सेल्फ मेड स्टार हैं। अभिनेता का इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है, लेकिन आज वह कई नवोदित अभिनेताओं के गॉडफादर बन गए हैं। जॉन ने आयुष्मान खुराना को बतौर अभिनेता अपना पहला ब्रेक विक्की डोनर में दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।