फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म निर्माताओं और जॉन अब्राहम के बीच विवाद खुलकर सामने, नतीजा 'परमाणु' और लेट

Tue, 03 Apr 2018 06:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
john abraham parmanu and kriarj lashesh out again
जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की फिल्म 'परमाणु' की रिलीज डेट कई बार टली है। अब फिल्म के निर्माताओं और जॉन अब्राहम के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया है। प्रोडक्शन कंपनी ने जॉन अब्राहम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद इस फिल्म की रिलीज पर मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

john abraham parmanu and kriarj lashesh out again
Parmanu

दरअसल, जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी जेए एंटरटेनेंट ने क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म से जुड़े सारे एग्रीमेंट कैंसिल कर दिए थे। जिसके बाद क्रिअर्ज ने जॉन अब्राहम को जवाब दिया और इस तरह एग्रीमेंट को कैंसिल करना गैरकानूनी और अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह समझौते को खत्म नहीं किया जा सकता। बता दें कि फिल्म 'परमाणु' को जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी और क्रिअर्ज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 

john abraham parmanu and kriarj lashesh out again
Parmanu

जॉन अब्राहम पर आरोप लगाते हुए प्रोडक्शन कंपनी का कहना है कि वह फिल्म की रिलीज में देरी के लिए जिम्मेदार हैं। यही नहीं वह पैसों की भी ज्यादा डिमांड कर रहे हैं जो गलत है। फिल्म के फाइनेंस से जुड़ी सारी बातें पहले ही हो चुकी हैं ऐसे में अब इस तरह से अपनी मांग नहीं रख सकते। इससे प्रोडक्शन कंपनी की इमेज पर बुरा असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
john abraham parmanu and kriarj lashesh out again
parmanu

'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण' 6 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी विवाद के बाद रिलीज को टाल दिया गया। खबरें तो यहां तक थी कि फिल्म की रिलीज डेट बार-बार टलने से जॉन खुश नहीं हैं। गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डायना पेंटी और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म परमाणु नगरी पोखरण में 11 और 13 मई 1998 को हुए सिलसिलेवार 5 परमाणु परीक्षणों पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed