फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेवती राय पर बायोपिक का निर्माण करेंगे जॉन अब्राहम, स्टार्टअप की दुनिया में बोलती है तूती

Tue, 25 Feb 2020 12:05 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 25 Feb 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
john abraham produce a biopic film on social entrepreneur Revathi Roy
John Abraham - फोटो : social media

जॉन अब्राहम, इंटरप्रेन्योर (व्यवसायी) रेवती राय के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। वह इस बायोपिक के साथ सह-निर्माता के तौर पर जुड़े हुए हैं। रेवती ने एशिया की पहली महिला टैक्सी सेवा 'हे दीदी' की शुरुआती की थी। जॉन की जेए एंटरटेनमेंट, रोब्बी ग्रेवाल की रेड आइस फिल्म्स और अनिल बोहरा की व्यका एंटरटेनमेंट मिलकर रेवती की बायोपिक का निर्माण कर रहे हैं। यह फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन के स्तर पर है जिसका निर्देशन रोब्बी ग्रेवाल ही करेंगे। 

john abraham produce a biopic film on social entrepreneur Revathi Roy
John Abraham

इस बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए जॉन ने बताया, 'मुझे बहुत खुशी है कि हम इस कमाल की कहानी का निर्माण कर रहे हैं। यह कहानी सर्वश्रेष्ठ उद्यमी की रोमांचक यात्रा और बेहद नाटकीय निजी जीवन से भरपूर है। रेवती की यात्रा एक जीवंत, मजाकिया और  उत्साही महिला के तौर पर रही है जो फीनिक्स (अमरपक्षी) की तरह तमाम बाधाओं के बावजूद आगे बढ़ती गईं। वह निरंतर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।' 

john abraham produce a biopic film on social entrepreneur Revathi Roy
John Abraham - फोटो : Social Media

इस फिल्म की कहानी को स्वाती लोढ़ा द्वारा लिखित किताब 'हू इज रेवती राय' से रूपांतरित किया गया है। अपनी फिल्म को लेकर रेवती कहती हैं, 'मुझे खुशी है कि जॉन, रोब्बी और अनिल ऐसी कहानी को कहने के लिए एक साथ आए हैं जो सिर्फ मेरी ही नहीं बल्कि मौका मिलने वाली प्रत्येक महिला की है। महिलाएं पैदा ही योद्धा के तौर पर होती हैं और उन्हें दिया गया मौका बर्बाद नहीं होता है। जरूरत है तो सिर्फ उन्हें एक ऐसा माहौल देने की जिसकी बदौलत वह उड़ान भर सकें। एक छोटे स्तर पर मैं और मेरी टीम ने यही किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
john abraham produce a biopic film on social entrepreneur Revathi Roy
रेवती राय - फोटो : अमर उजाला

रेवती की बात करें तो पति के मृत्यु के बाद उन्हें कहीं नौकरी नहीं मिल रही थी जिसके बाद उन्होंने अपना कारोबार खड़ा करने का निश्चिय किया। उन्होंने बहुत छोटे स्तर पर व्यापार की शुरुआत की और आज वह स्टार्टअप की दुनिया में सबके लिए एक उदाहरण हैं। वह 'हे दीदी' की सीईओ हैं। उन्हें ड्राइविंग से प्यार है और इसी को उन्होंने अपना करियर बना लिया। उन्होंने दूसरी महिलाओं को भी यह हुनर सिखाकर इसे एक कामयाब रोजगार के रूप में तब्दील कर दिया। उनके स्टार्टअप में सभी पदों पर सिर्फ महिलाएं हैं। 

17 साल की मेहनत से शाहिद ने बनाई पहचान, ये 10 फिल्में दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शुमार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed