17 सालों से हिंदी फिल्म जगत में लगातार काम कर रहे शाहिद कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। करीब 30 फिल्मों में नजर आने के बाद आज इंडस्ट्री में शाहिद का नाम उस मुकाम पर है जब लोग पोस्टर पर उनका नाम देखकर सिनेमाघर खींचे चले जाते हैं। शाहिद ने यह शोहरत अचानक ही नहीं पाई बल्कि इसके लिए उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत की है। इन दिनों 'जर्सी' की शूटिंग में व्यस्त शाहिद कपूर ने दर्जनों किरदारों से दर्शकों की वाह वाही लूटी है। डांसर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनके 10 सर्वश्रेष्ठ किरदारों से रूबरू करवाने जा रहे हैं।
{"_id":"5e54a9458ebc3ef3fc2ccc07","slug":"shahid-kapoor-birthday-special-know-about-his-top-10-hit-film-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 साल की मेहनत से शाहिद ने बनाई पहचान, ये 10 फिल्में दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
17 साल की मेहनत से शाहिद ने बनाई पहचान, ये 10 फिल्में दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शुमार
Tue, 25 Feb 2020 10:29 AM IST
भावना शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
शाहिद कपूर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
shahid kapoor
- फोटो : social media
1. इश्क विश्क (2003)
शाहिद कपूर ने इस फिल्म से हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू किया था। केन घोष निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर ने राजीव माथुर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अपोजिट अमृता राव नजर आई थी। यह एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें दर्शकों को शाहिद का काम पसंद आया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के किरदार से नवाजा गया था।

chup chup ke
- फोटो : social media
2. चुप चुप के (2006)
प्रियदर्शन निर्देशित यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद ने जीतू प्रसाद शर्मा का किरदार निभाया है जिसके सिर पर लाखों का कर्जा होता है और वह उससे पीछा छुटाने के लिए आत्महत्या करने की कोशिश करता है लेकिन वह बच जाता है। उसे राजपाल यादव और परेश रावल बचा लेते हैं जिसके बाद अपनी पहचान छुपाने के लिए गूंगे बहरे व्यक्ति की एक्टिंग करने लगता है। फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर नजर आईं।

vivah
- फोटो : social media
3. विवाह (2006)
इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। विवाह में शाहिद ने प्रेम नामक व्यक्ति का किरदार निभाया है। सूरज बड़जात्या निर्देशित यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसे अपनी साधारण कहानी के चलते खूब पसंद किया गया था।

jab we met
4. जब वी मेट (2007)
फिल्मकार इम्तियाज अली की चुनिंदा फिल्मों में से एक 'जब वी मेट' है। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। 'जब वी मेट' में शाहिद ने ऐसे व्यक्ति का किरदार अदा किया है जो एक व्यापारी होता है लेकिन कुछ मुश्किलों से भागते हुए उसकी मुलाकात करीना यानी की गीत से हो जाती है जिसके बाद उसकी दुनिया ही बदल जाती है। इस फिल्म के लिए शाहिद को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।