सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मिशन मंगल और बाटला हाउस की भिड़ंत पर जॉन का रिएक्शन, अक्षय कुमार से क्या बात हुई ये भी बताया

अमर उजाला, मुंबई टीम Published by: Avinash Pal Updated Wed, 10 Jul 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
John Abraham reaction on Akshay Kumar mission mangal vs batla house and Saaho clash
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल आजादी की सालगिरह पर एक साथ रिलीज हो रही तीन फिल्मों का सवाल आज जॉन अब्राहम के सामने भी आ खड़ा हुआ। 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल, जॉन अब्राहम की बाटला हाउस और प्रभास की फिल्म साहो रिलीज हो रही हैं। अपनी  नई फिल्म बाटला हाउस के ट्रेलर रिलीज़ पर जॉन से खूब सवाल हुए। जॉन ने मुंबई की बारिश से लेकर नदियों के सूखने तक हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। लेकिन, असल सवाल हुआ बॉक्स ऑफिस पर उनके और अक्षय कुमार के लगातार दूसरे साल होने जा रहे मुकाबले को लेकर।

Trending Videos
John Abraham reaction on Akshay Kumar mission mangal vs batla house and Saaho clash
बाटला हाउस की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

जॉन अब्राहम से अक्षय कुमार और उनकी फिल्म के मुकाबले को लेकर सवाल हुआ तो पहले तो जॉन मुस्कुराए। फिर बोले, "मेक सम नॉइज़ फॉर द देसी बॉइज।" जॉन ने आगे कहा,  "काश कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो पाती, पर मैं और अक्षय कुमार बहुत अच्छे दोस्त हैं, बल्कि हमने इस बारे में दो दिन पहले ही बात की । मेरे हिसाब से सभी फिल्मों को काफी स्क्रीन स्पेस मिल जाएगी, साथ ही साथ दर्शकों के पास अपनी इच्छा अनुसार फिल्म देखने का भी पूरा मौका होगा। एक बात तो मैं कह सकता हूं कि हमारी फिल्म बहुत अच्छी है। इस बात की तसल्ली है कि दर्शक जानते हैं कि एक फिल्म तो अच्छी है। दूसरी फिल्मों का मैं नहीं कह सकता, पर आशा करता हूं और फिल्में भी बहुत अच्छी हों।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham reaction on Akshay Kumar mission mangal vs batla house and Saaho clash
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के बाटला हाउस में साल 2008 के वक्त हुए एनकाउंटर्स पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर दोपहर में रिलीज के बाद से ही चर्चा का विषय बा हुआ है।  13 दिसंबर 2008 को दिल्ली में हुए पांच बम धमाकों के सिलसिले में जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में दो संदिग्ध आतंकवादी आतिफ अमीन और मुहम्मद साजिद को पुलिस ने मार गिराया था। इन्हीं आतंकवादियों की टीम से मोहम्मद सैफ और जीशान नामक आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। ये सभी आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े थे। इसी घटना में पुलिस इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे।

John Abraham reaction on Akshay Kumar mission mangal vs batla house and Saaho clash
batla house - फोटो : twitter

निर्देशक निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मृणाल ठाकुर और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं। जॉन और निखिल फिल्म के सह निर्माता भी हैं। जॉन इस फिल्म में डीसीपी संजीव कुमार यादव के किरदार में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed