फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satyamev Jayate 2: ईद पर सलमान और जॉन का मुकाबला टला, नहीं रिलीज होगी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’

Tue, 27 Apr 2021 05:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 27 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
John Abraham's Satyamev Jayate 2 not going to clash with Salman Khan's Radhe, Release Date Postponed
‘सत्यमेव जयते 2’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अरसे बाद ईद के मौके पर अभिनेता सलमान खान से बॉक्स ऑफिस पर ही सही पर दो दो हाथ करने का मौका हैंडसम हल्क जॉन अब्राहम ने छोड़ दिया है। कोरोना की दूसरी लहर के चलते जारी संकट में अगले महीने भी सिनेमाघरों का फिर से खुल पाना यहां मुंबई समेत देश के तमाम दूसरे शहरों में मुश्किल ही लग रहा है। ऐसे में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के निर्माताओँ ने इसकी रिलीज अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी है।

John Abraham's Satyamev Jayate 2 not going to clash with Salman Khan's Radhe, Release Date Postponed
‘सत्यमेव जयते 2’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी साल की शुरूआत में जब हालात थोड़ा बेहतर होने शुरू हुए थे पहले सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ को ईद पर रिलीज करने का फैसला किया और पीछे पीछे जॉन अब्राहम ने भी 13 मई को ही ‘सत्यमेव जयते 2’ रिलीज करने का एलान कर दिया। लेकिन होली, चुनाव रैलियों और धार्मिक आयोजनों के बाद से पूरे देश में कोरोना संक्रमण के हालात ऐसे हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। सलमान खान ने इन हालात में अपनी फिल्म को सीधे डिशटीवी, ओटीटी और सिनेमाघरों पर रिलीज करने का निर्णय लिया है।

John Abraham's Satyamev Jayate 2 not going to clash with Salman Khan's Radhe, Release Date Postponed
‘सत्यमेव जयते 2’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बीच मंगलवार को जारी सूचना के मुताबिक जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस फिल्म की रिलीज स्थगित होते ही फिल्म इंडस्ट्री का इस साल का सबसे बड़ा मुकाबला देखने से भी फिल्मी दर्शक चूक गए हैं। जॉन अब्राहम की इसी साल रिलीज हुई एक फिल्म ‘मुंबई सागा’ जरूर इस बीच ओटीटी पर पहुंच गई है। ये वही फिल्म है जिससे जॉन अब्राहम को फिल्म जगत में नया नाम ‘हैंडसम हल्क’ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham's Satyamev Jayate 2 not going to clash with Salman Khan's Radhe, Release Date Postponed
‘सत्यमेव जयते 2’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए इसके निर्माताओं को कुछ ओटीटी संचालकों की तरफ से अच्छे प्रस्ताव मिल चुके हैं। लेकिन, फिल्म के निर्माता चाहते हैं कि ये फिल्म बड़े परदे पर ही रिलीज हो क्योंकि इसे बनाया ही बड़े परदे के अनुभवों के लिए गया है। हालांकि, ये कहना अभी मुश्किल है कि 13 मई की तारीख को इसकी रिलीज टलने के बाद अब ये फिल्म कब रिलीज होगी।

विज्ञापन
John Abraham's Satyamev Jayate 2 not going to clash with Salman Khan's Radhe, Release Date Postponed
‘सत्यमेव जयते 2’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक मिलाप झावेरी की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम के साथ टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार हीरोइन बनी हैं। फिल्म की शूटिंग अनलॉक के दौरान उत्तर प्रदेश के शहरों वाराणसी व लखनऊ में हुई है। फिल्म की कहानी के मुताबिक इसमें जॉन अब्राहम के एक से ज्यादा किरदार दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed