{"_id":"5ca4a664bdec2214720fb87a","slug":"john-abraham-was-called-slumdog-millionire-and-actor-replied","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब जॉन अब्राहम का पासपोर्ट देख एक शख्स बोला स्लमडॉग मिलेनियर तो मिला करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब जॉन अब्राहम का पासपोर्ट देख एक शख्स बोला स्लमडॉग मिलेनियर तो मिला करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 03 Apr 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
john abraham
- फोटो : getty images
Link Copied
फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रॉ ( रोमियो अकबर वॉल्टर) को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अभिनेता फिल्म प्रमोशन में व्यस्त हैं क्योंकि फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक दफा उनका पासपोर्ट देख एक शख्स ने उन्हें स्लमडॉग मिलेनियर कह डाला। इस पर अभिनेता ने उसे करारा जवाब दिया।
Trending Videos
2 of 5
john abraham
इंटरव्यू में जॉन ने कहा 'मुझे अच्छी तरह याद है कि एक बार किसी ने मेरा पासपोर्ट देख मुझे स्लमडॉग मिलेनियर कह डाला, इस पर मैंने कहा, नहीं, केवल मिलेनियर और मैं तुम्हें खरीदकर अभी अपने देश से बाहर कर सकता हूं, मेरा देश तुम्हें खरीदकर बाहर फेंक सकता है हम राज करते हैं भारतीय राज करते हैं।' जॉन के वर्क फ्रंट की बात करे तों बता दें कि बीते वर्ष अभिनेता की दो देशभक्ति फिल्में परमाणु और सत्यमेव जयते रिलीज हुई थी। जॉन की दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। अब इस शुक्रवार जॉन की एक और आर्मी से जुड़ी फिल्म रॉ रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
john abraham
फिल्म में अभिनेता के अपोजिट अभिनेत्री मौनी रॉय को कास्ट किया है। जैकी श्रॉफ भी फिल्म में अहम किरदार में होंगे। फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है। फिल्म की कहानी में जॉन एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं जो 1971 के दौरान पाकिस्तान में अंडर कवर एजेंट बन खूफिया खबर जुटाता है।
4 of 5
John Abraham
- फोटो : social media
फिल्म रॉ पर जॉन भी बोले और कहा ' जब देश के और उससे जुड़ी किसी बड़ी घटना पर फिल्म बनाई जाती है तो हरेक को बहुत ही जिम्मेदार होने की जरूरत होती है, ऐसे में घटना की तह तक जाने के लिए उसकी गहन रिसर्च की भी जरूरत पड़ती है, अगर रॉ की बात करूं तो निर्देशक रॉबी के पिता ने मिलिट्री इंटेलिजेंस में लगभग चार साल तक नौकरी की, इसी कारण हमे जानकारी जुटाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और मुझे पूरा यकीन है कि फिल्म देखने के बाद एक भी दर्शक यह नहीं कह सकता है कि ऐसा कभी कुछ हुआ ही नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
John Abraham
- फोटो : amar ujala
फिल्म रॉ के बाद जॉन एक और फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म बाइक रेसिंग पर आधारित होगी। अभिनेता ने फिल्म में अपने किरदार के लिए अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। इसपर अभिनेता ने कहा 'बाइक रेसिंग पर आधारित यह फिल्म मेरे दिल से बेहद करीब है, इसलिए मैंने इस फिल्म को करने के लिए दो साल पहले ही फैसला कर लिया था और तब से मैंने फिल्म की कहानी पर और अपने किरदार पर काम शुरू कर दिया था। बता दें कि अभिनेता ने यह सभी बातें फिल्म प्रमोशन के दौरान साझा की ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।