{"_id":"5b5c25174f1c1b466d8b7594","slug":"johnny-walker-death-anniversary-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैसे नहीं होने के चलते इस एक्टर को करनी पड़ी थी मजदूरी, फिर ऐसे बने कॉमेडी के शहंशाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पैसे नहीं होने के चलते इस एक्टर को करनी पड़ी थी मजदूरी, फिर ऐसे बने कॉमेडी के शहंशाह
Sun, 29 Jul 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jul 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
जॉनी वॉकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी एक्टिंग से जिंदगी भर सभी को गुदगुदाने वाले जॉनी वॉकर की पुण्यतिथि 29 जुलाई को है। जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन था। 50 और 60 के दशक में उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए जो आज भी लोगों के जेहन में है।
2 of 6
जॉनी वॉकर
जॉनी वॉकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले जॉनी वॉकर का बचपन काफी कठिनाइयों के बीच बीता। उनके पिता इंदौर में ही एक मिल में मजदूरी करते थे। जॉनी वॉकर भी उनके काम में मदद करते थे। बाद में मिल बंद होने के चलते उनका पूरा परिवार 1942 में मुंबई आ गया।
3 of 6
जॉनी वॉकर
जॉनी वॉकर 10 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। पिता के साथ घर की भरण पोषण की जिम्मेदारी उनकी भी थी। काफी कोशिशों के बाद जॉनी वॉकर को उनके पिता के जानने वाले पुलिस इंस्पेक्टर की सिफारिश पर बस कंडक्टर की नौकरी मिल गई जिसके बदले में उन्हें 26 रुपये हर महीने मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जॉनी वॉकर
नौकरी मिलने के बाद जॉनी वॉकर काफी खुश थे क्योंकि इसके जरिए वो मुंबई के स्टूडियो भी घूम लेते थे। एक दिन उनकी मुलाकात डायरेक्टर के. आसिफ के सचिव रफीक से हुई। उनके कई बार गुजारिश के बाद फिल्म 'आखिरी पैमाने' में एक छोटा सा रोल मिला। उस रोल के लिए जॉनी वॉकर को 80 रुपये मिले।
विज्ञापन
5 of 6
जॉनी वॉकर
उस वक्त एक्टर बलराज साहनी की नजर जॉनी वॉकर पर पड़ी। उन्होंने जॉनी को गुरु दत्त से मिलने की सलाह दी। बस फिर क्या था उन्होंने गुरु दत्त के सामने शराबी की एक्टिंग की जिसे देखकर गुरु दत्त को वाकई लगा कि उन्होंने शराब पी रखी है। पहले तो गुरु दत्त बहुत नाराज हुए कि उन्होंने शराब पी रखी है लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला तो जॉनी को गले लगा लिया। कहा जाता है गुरु दत्त ने उन्हें एक लोकप्रिय व्हिस्की ब्रांड के नाम पर यह नाम दिया था। जबकि फिल्मों में अक्सर शराबी का रोल करने वाले जॉनी वॉकर असल जिंदगी में बिल्कुल भी शराब नहीं पीते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।