फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टिंग के बाद राजनीति में चमका था ये एक्टर, मौत होने पर डेड बॉडी के साथ सेल्फी हुई थी वायरल

Mon, 02 Sep 2019 12:10 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 02 Sep 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Jr Ntr Father Actor And Politician Nandamuri Harikrishna birthday special
नंदमुरी

साउथ एक्टर नंदमुरी हरिकृष्णा का जन्म 2 सितंबर 1956 को आंध्रप्रदेश के निम्माकुरु में हुआ था। उन्होंने 60 के दशक में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया था। नंदमुरी के पिता आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर नंदमुरी तारक रामा राव (एनटीआर) थे। आज उनका जन्मदिन है।

Jr Ntr Father Actor And Politician Nandamuri Harikrishna birthday special
नंदमुरी हरिकृष्णा

नंदमुरी ने दो शादियां कीं। पहली शादी से उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटे जानकी राम और कल्याण राम, जबकि एक बेटी हैं सुहासिनी। नंदमुरी ने बाद में दूसरी शादी की। उससे उनका एक बेटा तारक राम है। तारक राम ने बाद में अपना नाम जूनियर एनटीआर रखा। कल्याण राम और जूनियर एनटीआर तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार हैं। 

Jr Ntr Father Actor And Politician Nandamuri Harikrishna birthday special
Nandamuri Harikrishna - फोटो : Social Media

साल 1964 में नंदुमरी हरिकृष्णा ने तेलुगू फिल्म श्री कृष्णावतारम से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यूू किया था। इसके बाद उन्होंने तल्ला पेल्लम्मा (1970), ततम्मा काला (1974), राम रहीम (1974) और दानवीर शूर कर्ण (1977) कीं। इसके बाद नंदमुरी ने फिल्मों से दूरी बना ली। साल 1998 में उन्होंने मोहन बाबू स्टारर फिल्म श्री रामूल्या से वापसी की। साल 1999 में उन्होंने साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ सीतारामा राजू की। फिल्मों में करियर आगे बढ़ता ना देखकर नंदमुरी ने राजनीति की ओर रुख किया और साल 2008 में तेलुगूदेशम पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव लड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jr Ntr Father Actor And Politician Nandamuri Harikrishna birthday special
नंदमूरी हरिकृष्णा

बीते साल 2018 में नंदामूरी हरिकृष्णा का सड़क हादसे में निधन हो गया था। वह 61 साल के थे। नंदमूरी हरिकृष्णा विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जा रहे थे। उनकी कार एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी पलट गई।

विज्ञापन
Jr Ntr Father Actor And Politician Nandamuri Harikrishna birthday special
Nandamuri Harikrishna - फोटो : Social Media

तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कामिनेनी हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने हरिकृष्णा की डेड बॉडी के साथ सेल्फी ली थी। इसके बाद खूब हंगामा हुआ था लेकिन शिकायत होने पर हॉस्पिटल के चार कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed