साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'आरआरआर' से तहलका मचाने वाले अभिनेता एनटीआर जूनियर ने अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा है और इसमें एक्शन सीक्वेंस केनी बेट्स और वीएफएक्स ब्रैड मिनिच के जरिए डिजाइन किए गए हैं।
Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने पूरा किया 'देवरा' का एक और शेड्यूल, फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर एनटीआर और फिल्म की टीम ने हैदराबाद में शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसमें सुपरस्टार सहित फिल्म के मुख्य कलाकारों के रोमांचक एक्शन सीक्वेंस शामिल थे और यह दो सप्ताह तक चला था। 'देवरा' के जरिए जूनियर एनटीआर ब्लॉकबस्टर हिट 'जनता गैराज' के प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता कोराताला शिवा के साथ फिर से जुड़े हैं।
Aftab Shivdasani: फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद भी करोड़ों की कमाई करते हैं आफताब, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जिससे प्रशंसकों के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है। फिल्म के निर्माताओं ने शीर्ष स्तर के दल को इकट्ठा करने, संगीत रचना, संपादन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के लिए उद्योग के दिग्गजों को शामिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
Chamak: 'मिर्जापुर' की माधुरी यादव को इस वेब सीरीज में मिला जबरदस्त मौका, जाने कब और कहां देख सकते हैं
एनटीआर आर्ट्स के हरि कृष्ण के और युवासुधा आर्ट्स के सुधाकर मिक्कीलिनेनी के जरिए निर्मित फिल्म 'देवरा' पांच अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हैं।
Karishma Kapoor: कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा करिश्मा कपूर का नाम, फिर भी प्यार के मामले में बदनसीब रहीं एक्ट्रेस
वहीं बात करें अभिनेता के आने वाली फिल्मों के बारे में तो 'देवरा' के बाद जूनियर एनटीआर के पास 'वॉर 2' भी है। इस फिल्म में वह बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। 'वॉर 2' में अभिनेता के शामिल होने की जानकारी खुद ऋतिक ने उनके जन्मदिन पर पोस्ट साझा करते हुए दी थी।
Ratna Pathak Shah: 'बुड्ढी आंटी' कहने वालों पर भड़कीं रत्ना पाठक, अभिनेत्री ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब