बॉलीवुड फिल्मों से लेकर म्यूजिक एलबम्स में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लेकिन इस बार वह अपने गाने के लिए नहीं, बल्कि एक कॉन्सर्ट के पोस्टर के चलते लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उनके पोस्टर को लेकर बवाल खड़ा हो गया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जानी है। ट्विटर पर शनिवार से ही #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड कर रहा है। अब इस पूरे मामले पर जुबिन नौटियाल का रिएक्शन सामने आया है।
Jubin Nautiyal: गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन ने की फैंस से निराश न होने की अपील, बोले- मुझे देश से प्यार है
दरअसल, सोशल मीडिया पर जुबिन के यूएस में होने जा रहे लाइव कॉन्सर्ट का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को लेकर दावा किया जा रहा है कि शो का ऑर्गेनाइजर जय सिंह भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है। वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि ये जय सिंह नहीं, रेहान सिद्दीकी है। वहीं, कुछ ने जय सिंह पर खालिस्तान को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर वायरल होता सिंगर के कॉन्सर्ट का ये पोस्टर उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है।
Shame on you @JubinNautiyal. Never expected this from you. I am surprised to see you are working with ISI backed promoters. Please cancel this event and stay from these bastards. #ArrestJubinNautiyal pic.twitter.com/gqJmM3xjvh
वहीं, अब जुबिन नौटियाल ने ट्वीट कर लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है। जुबिन ने लिखा, 'हैलो दोस्तों और ट्विटर फैमिली। अगले महीने में ट्रैवलिंग और शूटिंग में बिजी रहूंगा। किसी भी तरह की अफवाह से निराश न हो। मुझे देश से प्यार है। मैं आप सबसे प्यार करता हूं।'
Hello friends and twitter family, I've been travelling and will be shooting for the next whole month. Don't get upset on rumours. I love my country 🇮🇳🙏🏻. I love you all 🌹 pic.twitter.com/0Peyy74rwr
— Jubin Nautiyal (@JubinNautiyal) September 10, 2022
इस पूरे बवाल के बाद कहा जा रहा था कि जुबिन नौटियाल ने अपने यूएस टूर को कैंसिल कर दिया है। हालांकि ये सच नहीं है, सिंगर के मैनेजर ने इस खबर को अफवाह बताया है। मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'यह साफ करना चाहता हूं कि यूएस टूर बहुत पहले ही कैंसिल कर दिया गया था। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। जय हिंद।' बता दें कि कई यूजर ने अरिजीत सिंह को भी इस मामले में टारगेट किया है और उनका कहना है कि सिंगर ने भी जय सिंह नाम के व्यक्ति के साथ शो किया है। हालांकि अरिजीत की ओर से मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।