फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jug Jugg Jeeyo: नीतू कपूर समेत इन सितारों ने शेयर कीं वेडिंग फोटोज, कहा- शादी के बाद...

Tue, 10 May 2022 05:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 10 May 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
jug jugg jeeyo stars neetu kapoor anil kapoor varun dhawan share wedding photos
जुग जुग जियो कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की मल्टी स्टारर फिल्म जुग जुग जियो रिलीज के लिए तैयार है। धर्मा प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है। फिल्म की कास्ट इसका प्रमोशन अनोखे तरीके से कर रही है। हाल ही में फिल्म के सभी शादीशुदा कलाकारों ने अपनी-अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। वहीं कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली ने भी शादी से संबंधित कुछ पोस्ट शेयर किए, लेकिन इनमें कुछ ट्विस्ट है। नीतू कपूर, अनिल कपूर और वरुण धवन ने राज मेहता निर्देशित फिल्म का प्रचार करने के लिए अपनी शादी के दिन की तस्वीरें साझा कीं।

jug jugg jeeyo stars neetu kapoor anil kapoor varun dhawan share wedding photos
नीतू कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ अपनी शादी की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “मेरे लिए शादी के बाद सब बदल गया और ऋषि जी आपके आशीर्वाद से मैं इस नए सफर की शुरुआत कर रही हूं। मेरा दिल हमेशा आपके साथ रहेगा। इस बीच अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ अपनी शादी की एक तस्वीर साझा की और पोस्ट में लिखा 'आपने हमें एक बार अपना आशीर्वाद दिया... अब मेरी 'दूसरी' फैमिली को एक नई यात्रा शुरू करने के लिए आशीर्वाद की जरुरत है। क्योंकि शादी के बाद सब बदल जाता है।'

jug jugg jeeyo stars neetu kapoor anil kapoor varun dhawan share wedding photos
अनिल कपूर और सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ पिछले साल शादी की थी। वरुण ने भी अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- आप लोगों ने इस दिन हमें इतना प्यार दिया। इसके लिए थैंक यू, लेकिन मुझे आपके आशीर्वाद की जरूरत फिर से है, क्योंकि शादी के बाद सब बदल जाता है। वहीं प्राजक्ता ने लिखा- सब बोलते रहते हैं शादी कब कर रही हो तो बस कर रही हूं अब। और आप सबका आशीर्वाद और सलाह चाहिए, क्योंकि शादी के बाद सब बदल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jug jugg jeeyo stars neetu kapoor anil kapoor varun dhawan share wedding photos
कियारा आडवाणी के पैरेन्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी ने अपने पैरेन्ट्स की शादी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा- ये मेरे मम्मी-पापा की फेवरेट फोटो में से एक है। मैं हमेशा उन्हें परफेक्ट मैरिज के लिए देखती हूं। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है अब मुझे आपके आशीर्वाद की जरुरत है और कहते भी हैं कि शादी के बाद सब बदल जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed