{"_id":"619a13cd46fb29773b58e560","slug":"jug-jugg-jeeyo-team-interaction-video-anil-kapoor-snaps-at-varun-dhawan-saying-senior-hoga-tera-baap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: वरुण धवन ने ऐसा क्या कहा कि भड़क उठे अनिल कपूर, लाइव वीडियो में बोले- सीनियर होगा तेरा बाप!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: वरुण धवन ने ऐसा क्या कहा कि भड़क उठे अनिल कपूर, लाइव वीडियो में बोले- सीनियर होगा तेरा बाप!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 21 Nov 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लाइव वीडियो में फिल्म के स्टार्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज मेहता की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'जुग जुग जीयो' की रिलीज डेट का सभी को इंतजार है। रिलीज डेट का इंतजार फिल्म के स्टार कास्ट भी कर रहे हैं। इसी पर बातचीत करने के लिए शनिवार को फिल्म के सितारों ने वीडियो कॉल पर एक दूसरे को ज्वाइन किया था। इसी दौरान वरुण धवन और अनिल कपूर के बीच कुछ ऐसी बातचीत हो गई जो जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में अनिल कपूर की बात सुनकर दर्शक भी इसे बार बार देख रहे हैं।
2 of 5
जुग जुग जीयो की टीम
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल रिलीज डेट को लेकर वरुण धवन और कियारा आडवाणी आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच अनिल कपूर और नीतू कपूर ने भी उन्हें ज्वाइन किया, जिसपर वरुण ने कहा कि अनिल सर हमारे बीच सबसे सीनियर मेंबर हैं...। इससे पहले कि वरुण अपनी बात पूरी कर पाते, अनिल कपूर ने उन्हें टोक दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'अरे यार, सीनियर होगा तेरा बाप यार!'
3 of 5
jug jugg jeeyo
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल के इस मजाकिया गुस्से पर सब लोग हंस पड़े। कियारा ने इसपर अनिल को रिप्लाई किया कि 'हां, जो आप हैं इस फिल्म में'। वरुण ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हां तो आप मेरे बाप का ही रोल कर रहे हो न फिल्म में।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीतू कपूर- अनिल कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद एक बार फिर वरुण ने उन्हें हंसते हुए याद दिलाया कि आप हमारी फिल्म 'जुग जुग जीयो' के प्रोड्यूसर करण जोहर को रिलीज डेट फाइनल करने के लिए डांट क्यों नहीं लगाते। इसपर अनिल कपूर ने कहा कि वो तो रॉकी और रानी की शूटिंग में व्यस्त है।
विज्ञापन
5 of 5
jug jugg jeeyo
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि राज मेहता द्वारा निर्देशित 'जुग जुग जीयो' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें वरुण, कियारा, नीतू कपूर और अनिल कपूर के अलावा प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल चंडीगढ़ में शुरू हुई थी, जिसके बाद नीतू कपूर ने पिछले ही सप्ताह इसके पैकअप को लेकर पोस्ट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।