{"_id":"62ac7f159ce2ef6c78429c77","slug":"jugg-jugg-jeeyo-actor-varun-dhawan-talk-about-the-film-industry-said-bollywood-needs-to-pull-up-its-socks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Vs South: साउथ से बॉलीवुड की तुलना करने पर वरुण धवन का जवाब, बोले- 'उनकी भी सात-आठ फिल्में फ्लॉप हुईं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Vs South: साउथ से बॉलीवुड की तुलना करने पर वरुण धवन का जवाब, बोले- 'उनकी भी सात-आठ फिल्में फ्लॉप हुईं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 17 Jun 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के लिए साल 2022 के बीते पांच साल कुछ खास नहीं रहे। अब तक कई हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें से 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'भूल भुलैया 2' ही शानदार कमाई कर पाई। इसके अलावा, बाकी फिल्मों का बंटाधार होते हुए हर किसी ने देखा है। इसी बीच सिनेमाघरों में कई साउथ फिल्में भी रिलीज हुईं, जिन्होंने न सिर्फ हिंदी में बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई की। इसी वजह से सिनेमा जगत में साउथ और बॉलीवुड के बीच बहस शुरू हो गई थी। वहीं, अब अभिनेता वरुण धवन ने सिनेमा जगत में साउथ और बॉलीवुड की तुलना करने पर बयान दिया है।
2 of 4
वरुण धवन का जन्मदिन
- फोटो : insta
वरुण धवन ने हाल ही में कहा, 'सिनेमा अभी अच्छा चल रहा है। दर्शकों को वह सिनेमा देखने का अधिकार है जो वे देखना चाहते हैं। हॉलीवुड फिल्में इतने सालों से काम कर रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं और इसलिए लोग इसे देखना चाहते हैं। मुझे खुद केजीएफ 2 देखने में बहुत मजा आया था। यह अभी सबसे बड़ी कमाई करने वालों में से एक है।'
3 of 4
वरुण धवन
- फोटो : insta
वरुण धवन से पिछले कुछ महीनों में फ्लॉप हुईं बॉलीवुड फिल्मों के बारे में भी पूछा गया। इस पर अभिनेता ने बताया कि दक्षिण की भी फिल्में हैं, जो कमाल नहीं दिखा पाई हैं। वरुण धवन ने कहा, 'उनके सिनेमा में भी सात-आठ बड़ी फिल्में फ्लॉप हुई हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अब जो फिल्में रिलीज हो रही हैं, वे पिछले ढाई साल की है। मुझे लगता है कि अब एक अच्छी फिल्म आएगी। हिंदी सिनेमा में बहुत सारी अच्छी फिल्में हैं। हर फिल्म हिट नहीं हो सकती। दर्शक खराब फिल्म नहीं देखेंगे, चाहे वह अंग्रेजी हो, हिंदी हो या दक्षिण की फिल्म हो। वे नहीं देखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण के साथ कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर और मनीष पॉल दिखाई देंगे। फिल्म में जहां रोमांस होगा वहीं ये एक फैमिली एंटरटेनर बताई जा रही है। राज मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।