{"_id":"5b1f3ed94f1c1b13358b613c","slug":"juhi-parmar-and-sachin-shroff-divorce-to-be-finalised-on-june-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 10 साल बाद इस दिन तलाक लेने जा रहा ये टीवी कपल, एक साल से रह रहे थे अलग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 10 साल बाद इस दिन तलाक लेने जा रहा ये टीवी कपल, एक साल से रह रहे थे अलग
Tue, 12 Jun 2018 09:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
juhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कुमकुम' सीरियल से फेवरेट बहू तक का सफर तय करने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस जूही परमार को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इसके पीछे की वजह कोई नया सीरियल नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। पिछले दिनों खबर आई थी कि जूही और सचिन डिवोर्स लेने वाले हैं लेकिन अब इस खबर पर मुहर लग गई है।
2 of 5
Juhi Parmar
खबरें है कि जूही और उनके पति और टीवी अभिनेता सचिन श्रॉफ आगामी 25 जून को कानूनी तौर पर अलग हो जाएंगी। इन दोनों की शादी को 10 साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे हैं। हाल ही में दोनों ने डिवोर्स ब्रांदा फैमिली कोर्ट में फाइल किया था जहां से उन्हें 25 जून की डेट मिल गई है। जूही ने खुलासा किया था कि उनके और सचिन के बीच काफी लम्बे समय से चीजें ठीक नहीं चल रही थी। काफी कोशिशों के बावजूद भी दोनों एक दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए।
3 of 5
Juhi Parmar
इन दोनों के डिवोर्स लेने की खबरें पिछले साल 19 सितंबर को सुनने में आई थी लेकिन दोनों ने इस बात से किनारा कर लिया था। खबरों की मानें तो दोनों ने आपसी सहमति से तलाक फाइल किया है। वहीं उनकी बेटी समायरा की कस्टडी जूही परमार को मिल सकती हैं। इन दोनों ने साल 2009 में रॉयल तरीके से शादी जयपुर में की थी। उनके पति सचिन श्रॉफ भी जाने माने एक्टर हैं और दोनों कुछ दिन पहले 'संतोषी मां' सीरियल में एक साथ दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
juhi
जूही कुछ समय पहले करम 'फलदाता शनि' सीरियल में दिखाई दी थीं। जूही बिग बॉस सीजन 5 की विनर रह चुकी हैं। इन्होंने कई सारे सीरियल में काम किया है लेकिन 'कुमकुम' सीरियल से ये काफी फेमस हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
juhi
जूही परमार और सचिन श्रॉफ एक फिल्म सेट पर मिले थे। दोनों के बीच वहीं से थोड़ी बातचीत शुरू हुई थी और महज 5 महीने में ही दोनों ने साथ रहने का फैसला कर शादी कर ली। दोनों की 4 साल की बेटी है जिसका नाम समायरा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।