फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: हिंदी या दक्षिण! सात महीने में किसने मारी बाजी, किन फिल्मों पर टिका बॉलीवुड का भविष्य?

Tue, 02 Aug 2022 05:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 02 Aug 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
July Box Office Report 2022: Bollywood Vs South Hindi Films Collection Highest Due to kgf 2 RRR Radhe Shyam
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : अमर उजाला

साल 2022 के जुलाई महीने तक तकरीबन 103 फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों की वजह से भारतीय बॉक्स ऑफिस ने अब तक करीब 5614.04 (ग्रॉस) करोड़ रुपये की कमाई की है। यदि हम अलग-अलग भाषा में रिलीज हुई फिल्मों की संख्या की बात करें तो इस लिस्ट में तेलुगू इंडस्ट्री का नाम सबसे पहले आएगा। क्योंकि तेलुगू भाषा में इस साल लगभग 56 फिल्में रिलीज हुई हैं। वहीं हिंदी भाषा में केवल 42 फिल्मों ने ही सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन किया है। यानी फिल्मों की संख्या में तेलुगू इंडस्ट्री ने बढ़त हासिल कर ली है। अब सवाल यह उठाता है कि क्या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी साउथ ने हिंदी फिल्मों को पछाड़ दिया है? आइए जानते हैं...

July Box Office Report 2022: Bollywood Vs South Hindi Films Collection Highest Due to kgf 2 RRR Radhe Shyam
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम
मॉलीवुड यानी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने साल 2022 के सात महीनों में 31 फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों के साथ-साथ डब्ड फिल्मों की बदौलत मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने कुल 164.74 (ग्रॉस) करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये हैं मलयामल भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप तीन फिल्में -

फिल्म

कलेक्शन (मलयालम)

केजीएफ: चैप्टर 2

49.74 करोड़ रुपये

भीष्म पर्वमी

42.38 करोड़ रुपये

हृदयम्

26.06 करोड़ रुपये

July Box Office Report 2022: Bollywood Vs South Hindi Films Collection Highest Due to kgf 2 RRR Radhe Shyam
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कन्नड़ 
सैंडलवुड यानी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने इस साल 'केजीएफ: चैप्टर 2', 'विक्रांत रोणा', और '777 चार्ली' सहित 17 फिल्में रिलीज की हैं। इन फिल्मों की बदौलत इंडस्ट्री ने सात महीनों में कुल 371.57 (ग्रॉस) का कारोबार किया है। ये हैं इस साल कन्नड़ भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप 3 फिल्में

फिल्म

कलेक्शन (कन्नड़)

केजीएफ: चैप्टर 2

154.65 करोड़ रुपये

जेम्स

75.49 करोड़ रुपये

777 चार्ली

43.62 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
July Box Office Report 2022: Bollywood Vs South Hindi Films Collection Highest Due to kgf 2 RRR Radhe Shyam
विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमिल

कॉलीवुड या तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने इस साल 'विक्रम' और 'बीस्ट' जैसी हिट फिल्में दी हैं। बता दें कि तमिल भाषा में इस साल 40 फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसकी वजह से यह साउथ की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म इंडस्ट्री बन गई है। जी हां, तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने सात महीनों में ग्रॉस 847.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

फिल्म

कलेक्शन (तमिल)

विक्रम

207.53 करोड़ रुपये

बीस्ट

119.98 करोड़ रुपये

केजीएफ: चैप्टर 2

105.03 करोड़ रुपये

 

विज्ञापन
July Box Office Report 2022: Bollywood Vs South Hindi Films Collection Highest Due to kgf 2 RRR Radhe Shyam
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू
टॉलीवुड यानी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा कमाई की है। जी हां, सात महीनों में 56 फिल्में रिलीज कर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने ग्रॉस 1736.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 

फिल्म

कलेक्शन (तेलुगू)

आरआरआर

428.27 करोड़ रुपये

सरकारु वारी पाटा

137.71 करोड़ रुपये

केजीएफ: चैप्टर 2

114.9 करोड़ रुपये


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed