Junior Mehmood: जूनियर महमूद की सेहत नाजुक होने की वायरल खबर की यह है असली सच्चाई, पढ़िए ‘अमर उजाला’ की तफ्तीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर महमूद के बारे में बताया जा रहा है कि वह लीवर कैंसर से पीड़ित हैं और डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी करने से मना कर दिया है क्योंकि वह बहुत कमजोर हैं और अब बहुत देर हो चुकी है। लीवर में दिक्कत के कारण उन्हें भूख लगना बंद हो गया है और इस वजह से उनका वजन भी काफी कम हो गया है। अब केवल प्रार्थना ही चमत्कार कर सकती है। इस बारे में जब अमर उजाला ने तफ्तीश की तो पता चला कि उनकी तबीयत ज्यादा गंभीर नहीं है। अस्पताल से वह घर आ चुके हैं और जल्द ही उनका ऑपरेशन करके पेट से ट्यूमर निकाल दिया जाएगा।
Tiger 3: 'टाइगर 3' की OTT घोषणा से पहले जानें कहां देख सकते हैं स्पाई यूनिवर्स की फिल्में, आ जाएगा मजा
बातचीत के दौरान जूनियर महमूद के मुंह बोले भाई सलाम काजी ने बताया, 'लीवर में कैंसर बाकी बात गलत है। जूनियर महमूद के पेट में ट्यूमर हुआ है। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल काफी बढ़ गया था। जिसकी वजह से उनका 20 किलो वजन कम हो गया है। लेकिन वह पहले से स्वस्थ अनुभव कर रहे हैं और मिलने आने वालों से ठीक से बात कर रहे हैं।
Ananya Panday: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अनन्या, एक्ट्रेस ने जताया आभार
जूनियर महमूद के बीमारी की खबर के बारे में जैसे ही अभिनेता जॉनी लीवर को पता चला वह आज जूनियर महमूद से मिलने गए। और, जूनियर महमूद ने जॉनी लीवर से बहुत ही हंसी खुशी से बात की। जूनियर महमूद ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में 350 फिल्मों में काम किया है। मालिक ने मुझे उम्मीद से ज्यादा दिया। बस मेरी यही ख्वाहिश है कि जब इस दुनिया से विदा लूं, तो लोग मेरे काम की वजह से जाने।' जूनियर की यह बात सुनकर जॉनी लीवर भावुक हो गए और उन्होंने जूनियर महमूद के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।
Animal Day 1 BO Collection: रुझानों में ही ‘एनिमल’ 60 करोड़ के पार, ‘पठान’ पर ही रुकेगी या जाएगी ‘जवान’ के पार