{"_id":"5c407e44bdec2273a33961a7","slug":"k-l-saigal-bollywood-first-superstar-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ-शाहरुख नहीं ये हैं बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार, फिल्मों से पहले सेल्समैन का करते थे काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ-शाहरुख नहीं ये हैं बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार, फिल्मों से पहले सेल्समैन का करते थे काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 18 Jan 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
K L Saigal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरे जमाने के एक्टर और सिंगर कुंदनलाल सहगल यानी केएल सहगल ने महज 15 साल के फिल्मी करियर में ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी उन्हें याद किया जाता है। 18 जनवरी को केएल सहगल की डेथ एनिवर्सिरी है। चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
K L Saigal
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की बात करें तो अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान, सलमान खान का नाम जेहन में आता है लेकिन क्या आपको पता है कि केएल सहगल को हिन्दी सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है। केएल सहगल को अपना आदर्श मानने वालों में किशोर कुमार और मुकेश जैसी शख्सियत हैं जिनसे प्रभावित होकर हिन्दी सिनेमा में गाने के लिए कदम रखा।
3 of 6
K L Saigal
- फोटो : file photo
केएल सहगल को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। उनकी मां केसरबाई ने उन्हें सूफी पीर सलमान युसूफ से प्रारंभिक शिक्षा दिलवाई। साथ ही वो अपने पिता अमरचंद प्रताप सिंह के काम में हाथ बंटाते थे। बाद में वो टाइपराइटर सेल्समैन का काम करने लगे थे। सहगल के पिता जम्मू एंड कश्मीर की कोर्ट ऑफ राजा में काम करते थे। असल में उनकी मां का लगाव भी संगीत की ओर शुरू से था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
K L Saigal
- फोटो : file photo
सहगल ने कम उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया था। 13 साल की उम्र में जब सहगल की आवाज में थोड़ा बदलाव आने लगा तो वह काफी डर गए। यहां तक कि वह महीनों नहीं बोले। जिससे परेशान होकर परिवारवालों ने संत को दिखाया, जिन्होंने सहगल को रियाज करने की सलाह दी। उनके दोस्त मेहरचंद जैन ने गाने में करियर बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया था।
विज्ञापन
5 of 6
K L Saigal
- फोटो : file photo
संगीतकार रायचंद बोरल ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और कई मौके दिए। रायचंद बोरल ने सहगल को फिल्म स्टूडियो न्यू थियेटर में कॉन्ट्रैक्ट भी दिलाया था। फिल्मों में गाने के लिए उन्हें हर महीने 200 रुपये मिलते थे। शुरुआती दौर में देव गांधार राग में 'झुलाना झुलाओं' गाना काफी हिट हुआ। इसके बाद उन्होंने गायकी के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। सुबह के सितारे, जिंदा लाश और मोहब्बत के आंसू जैसी फिल्मों ने लोगों को काफी प्रभावित किया। उनके गाये गाने जब दिल ही टूट गया, तड़पत बीती दिन रैन, गमती ए मुस्तकिल जैसे गानों ने उन्हें ऊंचाईयों तक पहुंचा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।