फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजनीकांत की फिल्म के डायरेक्टर ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर लोग बोले- 'पागल है'

Mon, 10 Jun 2019 09:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 10 Jun 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
Kaala and Kabali director Pa Ranjith controversial remarks on hinduism and raja raja chola
Pa Ranjith - फोटो : social media
साउथ की फिल्म काला और कबाली जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले मशहूर डायरेक्टर पा रंजीत इन दोनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में पा रंजीत ने एक विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हो रही हैं वहीं उनके बयान को हिंदू विरोधी बताया जा रहा है।
Kaala and Kabali director Pa Ranjith controversial remarks on hinduism and raja raja chola
Pa Ranjith - फोटो : social media
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडिया खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पा रंजीत दलितों की बात रखते हुए बोलते हैं कि 'हिंदुओं ने दलितों की जमीनों को हड़पा है। इन जमीनों को सरकार को वापस लेना चाहिए और दलितों में बांट देनी चाहिए। इसके अलावा रंजीत ने चोला डैनेस्टी की निंदा करते हुए कहा,'राजा राजा चोला डैनेस्टी का दौर एक काला दौर था। जाति को लेकर बंटवारे इसी दौर में होने शुरू हुए थे।'



 
Kaala and Kabali director Pa Ranjith controversial remarks on hinduism and raja raja chola
Pa Ranjith - फोटो : social media
अपने इस बयान के बाद से पा रंजीत को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा रहा है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ #PrayForMentalRanjith ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ हर कोई पा रंजीत की आलोचना कर रहा है। Ashoka Rajiv ट्विटर पर लिखते हैं कि, 'हाई पॉलिटिकल प्रेशर के चलते पा रंजीत पागल हो चुके हैं।' 






 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaala and Kabali director Pa Ranjith controversial remarks on hinduism and raja raja chola
Pa Ranjith - फोटो : social media
Thejus नाम के ट्विटर हैंडल लिखते हैं कि, 'कोई उनकी जमीन लेकर चला गया और वो राजा राजा चोला डैनेस्टी पर आरोप लगा रहे हैं।' इसके अलावा पा रंजीत के खिलाफ सोशल मीडिया यूजर्स ने और भी कई भद्दे कमेंट किए गए हैं। साथ ही उन्हें पागल बोल रहे हैं। 






 
विज्ञापन
Kaala and Kabali director Pa Ranjith controversial remarks on hinduism and raja raja chola
kaala - फोटो : file photo
आपको बता दें कि पा रंजीत की फिल्म कबाली और काला में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। कबाली साल 2016 में और काला साल 2018 में आई थी। दर्शकों ने दोनों फिल्मों को काफी पसंद किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed