निर्देशक लीना मणिमेकलाई की डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर में मां काली के अवतार में एक्ट्रेस को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है और दूसरे हाथ में उन्होंने एलजीबीटीक्यू का झंडा पकड़ा है, जिस वजह से लीना की चौतरफा आलोचना हो रही है। इस मामले पर राजनेताओं से लेकर सिनेमा जगत से जुड़े लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अब डॉक्युमेंट्री 'काली' के आपत्तिजनक पोस्टर पर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का बयान सामने आया है। सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "मेरे लिए काली, मांस खाने वाली, शराब स्वीकार करने वाली देवी है। आपको अपनी देवी की कल्पना करने की स्वतंत्रता है। कुछ स्थान हैं जहां देवताओं को व्हिस्की की पेशकश की जाती है, वहीं कुछ जगहों पर यह ईश-निंदा होगी।" महुआ मोइत्रा के बयान से तृणमूल कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा- 'महुआ मोइत्रा के बयान का पार्टी समर्थन नहीं करती है'।
Kaali Poster Row: महुआ मोइत्रा के देवी काली पर दिए बयान की टीएमसी ने की निंदा, अपनी सांसद को लेकर कह दी ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोइत्रा ने आगे कहा...
माेइत्रा आगे कहती हैं, “जब आप सिक्किम जाते हैं, तो आप देखेंगे कि वहां के लोग काली मां को व्हिस्की का भोग लगाते हैं। लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश जाएंगे और वहां यदि आप उनसे कहेंगे कि आप देवी को 'प्रसाद' के रूप में व्हिस्की चढ़ाएंगे तो वह इसे ईशनिंदा कहेंगे।"
दो जगह दर्ज हुई एफआईआर
महुआ मोइत्रा का यह बयान उस वक्त सामने आया है जब पूरे देश में लीना की डॉक्युमेंट्री 'काली' के एक पोस्टर पर बवाल मचा हुआ है। जी हां, सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। एएनआई के मुताबिक यूपी पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं के अपमानजनक चित्रण के लिए फिल्म 'काली' की निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ आपराधिक साजिश, पूजा स्थल पर अपराध, जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से शांति भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। वहीं दिल्ली पुलिस की IFSO इकाई ने काली फिल्म से संबंधित एक विवादास्पद पोस्टर के संबंध में IPC की धारा 153A और 295A के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
मेकर्स का स्पष्टीकरण
मणिमेकलाई ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा, "मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। जब तक मैं जीवित हूं, मैं एक ऐसी आवाज बनकर रहना चाहती हूं जो निडर होकर बोलती रहे। अगर इसकी कीमत मेरी जिंदगी है, तो इसे दिया जा सकता है।" जब इस पर विवाद बढ़ने लगा तक लीना ने तमिल में पोस्ट शेयर कर लिखा, "इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक शाम काली प्रकट होती हैं और टोरंटो की सड़कों पर घूमने लगती हैं। यदि आप इस फिल्म को देखेंगे तो आप मेरी गिरफ्तारी की मांग करने की बजाए मुझसे प्यार करने लगोगे।"