अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है। हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की इस फिल्म में अभिनेता जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम की एंट्री हो गई है। कहा जा रहा है कि दोनों एक्टर फिल्म में सलमान खान के भाई की भू्मिका में नजर आएंगे।
2 of 4
पूजा हेगड़े-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
काफी खोजबीन के बाद पूरी हुई तलाश
सूत्रों की मानें तो सलमान खान और फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी को इस फिल्म के लिए ऐसे एक्टर्स की तलाश थी, जिनकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी हो। काफी मशक्कत और खोजबीन के बाद आखिर जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और राघव पर आकर यह तलाश पूरी हुई है। तीनों भाई की भूमिका निभाते नजर आएंगे। तीनों मुंबई में सलमान खान के साथ शूटिंग शुरू करेंगे।
3 of 4
पूजा हेगड़े
- फोटो : social media
पूजा हेगड़े हैं फिल्म का हिस्सा
बता दें कि सलमान खान स्टारर इस फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। शूटिंग के पहले दिन ही वह सलमान की टीम से जुड़ गई थीं। सलमान और पूजा हेगड़े ने मिलकर फिल्म के लिए कुछ एक्शन सीन भी शूट किए। बता दें कि पूजा हेगड़े का वह फोटो भी काफी वारयरल हुआ था, जिसमें वह सलमान खान का लकी ब्रेसलेट पहनकर नजर आईं।
4 of 4
सलमान खान-शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ नाम और जुड़ेंगे
बता दें कि इन एक्टर्स के अलावा फिल्म में शहनाज गिल भी नजर आएंगी। पिछले हफ्ते वह फिल्म की शूटिंग करती नजर आईं थीं। शूटिंग के सेट से उनका फर्स्ट लुक इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। सूत्रों का दावा है कि आने वाले वक्त में कुछ और नाम फिल्म की कास्ट से जुड़ेंगे। इससे पहले आयुष शर्मा के इस फिल्म से जुड़ने की खबरें थीं। लेकिन फिर खबरें आईं कि वह फिल्म से बाहर हो गए हैं। बता दें कि आयुष शर्मा सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति हैं।