{"_id":"5d2868f58ebc3e6cfc5d73e9","slug":"kabir-singh-box-office-collection-shahid-kapoor-and-kiara-advani-film-break-make-new-record-of-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कबीर सिंह बनी साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, कलेक्शन 250 करोड़ के पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कबीर सिंह बनी साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, कलेक्शन 250 करोड़ के पार
Fri, 12 Jul 2019 05:20 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Kabir Singh
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज के तीसरे हफ्ते में क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों के बावजूद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी के साथ कबीर सिंह इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Kabir Singh
- फोटो : twitter
फिल्म ने यह पड़ाव रिलीज के 22वें दिन ही पा लेने का भी रिकॉर्ड बनाया है। टी सीरीज के बैनर तले बनी निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म कबीर सिंह ने पहले हफ्ते में 134.42 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 78.78 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते 36.40 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने 50 करोड़ का पड़ाव तीसरे दिन, सौ करोड़ रुपये का पड़ाव रिलीज के पांचवें दिन, 150 करोड़ रुपये का पड़ाव नौवें दिन, 200 करोड़ रुपये का पड़ाव 13वें दिन और 250 करोड़ रुपये कमाने का पड़ाव रिलीज के 22वें दिन ही पार कर लिया।
Kabir Singh
- फोटो : twitter
फिल्म कबीर सिंह इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में कमाई के मामले में एक नंबर फिल्म बन गई है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों में दूसरे शुक्रवार को कमाई करने के लिहाज से उरी के बाद अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल का नंबर रहा है जिसने चार करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Singh
- फोटो : twitter
इसके बाद नंबर आता है अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का जिसने दूसरे शुक्रवार को चार करोड़ 45 लाख रुपये कमाए, सलमान खान की भारत दूसरे शुक्रवार को चार करोड़ 30 लाख रुपये ही कमा सकी थी। दूसरे शुक्रवार को कमाई करने में जिन और फिल्मों का नाम यहां लिया जा सकता है, उनमें अमिताभ बच्चन-तापसी पन्नू स्टारर बदला चार करोड़ पांच लाख रुपये, गली बॉय तीन करोड़ 90 लाख रुपये, दे दे प्यार दे तीन करोड़ 58 लाख रुपये, मणिकर्णिका तीन करोड़ 50 लाख रुपये और लुकाछुपी तीन करोड़ 15 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ टॉप 10 में शामिल रही हैं।
विज्ञापन
kabir singh
- फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद एक सर्जन की भूमिका में नजर आएंगे जो दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है। ये फिल्म साउथ सिनेमा की सुपरहिट और चर्चित फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी वर्जन है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वंगा ने किया है। फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर के फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं।