{"_id":"5c25cd96bdec2256e90e0dd2","slug":"kader-khan-brain-stop-working-put-on-bipap-ventilator-after-complaints-of-breathlessness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"45 साल तक लोगों को हंसाने वाले कादर खान अस्पताल में भर्ती, गंभीर बीमारी ने ऐसी की हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
45 साल तक लोगों को हंसाने वाले कादर खान अस्पताल में भर्ती, गंभीर बीमारी ने ऐसी की हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kader khan
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
4 दशक से भी ज्यादा लोगों को अपनी एक्टिंग से गुदगुदाने वाले एक्टर कादर खान की हालत काफी नाजुक है। 81 साल के कादर खान अस्पताल में भर्ती है जहां पर उन्हें बाइपेप वेंटीलेटर पर रखा गया है। खबरों की मानें तो कादर खान के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया और उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
2 of 5
kader khan
- फोटो : twitter
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक कादर खान के बेटे सरफराज ने कादर खान की तबीयत की जानकारी दी। सरफराज ने बताया कादर खान प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के शिकार है। इस बीमारी की वजह से कादर खान का दिमाग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से डॉक्टरों ने कादर खान को वेंटीलेटर पर रखा है।
3 of 5
अपने बेटों के साथ कादर खान
- फोटो : File Photo
कहा जा रहा है कि कादर खान में निमोनिया के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। कादर खान के बेटे सरफराज के मुताबिक डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। कादर खान की बीते साल घुटनों की भी सर्जरी हुई थी जिसके बाद से लगातार उनकी सेहत में गिरावट हुई है। इससे पहले कई बार कादर खान की निधन की खबरें सोशल मीडिया पर आईं जो मात्र अफवाह साबित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kader Khan
- फोटो : twitter
कादर खान लंबे वक्त से सिनेमाजगत से दूर हैं और बेटे और बहू के साथ कनाडा में रहते हैं। कादर खान ने करीब 300 फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही करीब हिंदी और उर्दू में 250 फिल्मों के डायलॉग भी लिखे हैं। यहां तक कि राजेश खन्ना और मुमताज की साल 1974 में आई फिल्म 'रोटी' के लिए कादर खान ने ही डायलॉग लिखे थे। इस काम के लिए कादर खान को 1 लाख 21 हजार रुपए दिए गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
kader khan
- फोटो : File Photo
कादर खान ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की। इन फिल्मों में 'हिम्मतवाला', 'कुली नंबर वन', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'खून भरी मांग', 'कर्मा', 'सरफरोश' और 'धर्मवीर' जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। कादर खान आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म 'दिमाग का दही' में नजर आए थे। साल 2013 में कादर खान को फिल्मों में योगदान के लिए साहित्य शिरोमनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।