फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mona Singh Interview: पुणे से 50 बार आकर मुंबई में दिया ऑडिशन, और फिर एक दिन मुझे हार सामने दिखी, लेकिन...

Wed, 28 Jun 2023 03:37 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 28 Jun 2023 03:37 PM IST
विज्ञापन
kafas actress Mona singh share struggling experience of career shares Audition in Mumbai 50 times from Pune
मोना सिंह और कफस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री मोना सिंह कमाल की कलाकार हैं। इंसान वह उससे बढ़िया हैं। कहती हैं, एक कलाकार होने नाते मेरा सामाजिक कर्तव्य है कि मैं ऐसे शो या फिल्में करूं जिससे समाज में एक सार्थक संदेश भी दिया जा सके।  'थ्री इडियट्स' से सिनेमा में मशहूर हुईं मोना सिंह को देश दुनिया ने उनके धारावाहिक 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से पहचाना। इन दिनों वेब सीरीज ‘कफस’ को लेकर सुर्खियां बना रहीं मोना सिंह ने ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत में ये राज खोला कि आखिर उन्हें धारावाहिक ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के लिए 50 बार पुणे से मुंबई क्यों आना पड़ा था...

kafas actress Mona singh share struggling experience of career shares Audition in Mumbai 50 times from Pune
मोना सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'कफस' जैसा कोई किस्सा फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए आपकी जानकारी में आया क्या?
यह तो एक काल्पनिक कहानी है सो इस पर टिप्पणी करने का मतलब नहीं है। लेकिन, एक कलाकार होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं जब किसी शो का हिस्सा बनूं तो उसे समाज को प्रभावित करना चाहिए। एक ऐसा मजबूत संदेश होना चाहिए, जिससे दर्शक भी मनोरंजन के साथ साथ अपना सकें। मेरी फिल्म 'थ्री इडियट्स' और सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं',  'क्या हुआ तेरा वादा' समाज को प्रभावित करते हैं। एक कलाकार की कहीं न कहीं एक नैतिक जिम्मेदारी भी होती है। नहीं तो आप समाज को वापस क्या दे रहे हो जिसने आपको इतना प्यार दिया।

kafas actress Mona singh share struggling experience of career shares Audition in Mumbai 50 times from Pune
मोना सिंह थ्री इडियट्स में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अच्छा, 'थ्री इडियट्स' से किस तरह से जुड़ना हुआ? 
मैं तो बहुत भाग्यशाली रही कि मुझे 'थ्री इडियट्स' जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला।  इस फिल्म के लिए न तो कभी ऑडिशन दिया और न ही किसी से जाकर मिली। मैं एक अवार्ड शो की मेजबानी करने अमेरिका गई थी। जहां पर राजू सर ( राजकुमार हिरानी ) को भी अवार्ड मिल रहा था। राजू सर ने मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बताया कि तुम्हारे लिए मेरे पास कुछ है, मुंबई जाएंगे फिर बात करेंगे। मैंने कहा भी कि इस तरह की फिल्मी बातों की जरूरत नहीं है। लेकिन, दो महीने बाद राजू सर का फोन आया और ये रोल मुझे मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kafas actress Mona singh share struggling experience of career shares Audition in Mumbai 50 times from Pune
मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पहली ही फिल्म में दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा
पहली बार बड़े -बड़े स्टार्स के साथ फिल्म कर कर रही थी तो घबराहट बहुत हो रही थी। मैं टीवी इंडस्ट्री से आई थी और मुझे ज्यादा एक्सपोजर भी नहीं मिला था। लेकिन सबने मुझे साथ रखा। पहले दिन सबने शूट पर बोला कि हम तुम्हारे फैन है, क्या काम किया है 'जस्सी जैसी जैसी कोई नहीं' में। मुझे लगा कि इतने बड़े स्टार मुझे ऐसा बोल रहे हैं, तो मुझे और क्या चाहिए। आमिर सर जब सामने आते हैं, तो अच्छे अच्छो की बोलती बंद हो जाती है। लेकिन वह इतने अच्छे इंसान हैं कि उन्होंने कभी जाहिर नहीं होने दिया कि वह इतने बड़े स्टार हैं। बड़े एक्टर फलदार पेड़ों की तरह झुके रहते हैं। 

विज्ञापन
kafas actress Mona singh share struggling experience of career shares Audition in Mumbai 50 times from Pune
मोना सिंह लाल सिंह चड्ढा में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, फिर आमिर खान के साथ आपने 'लाल सिंह चड्ढा' में काम किया...
इस फिल्म को लेकर तो हमारी कार्यशालाएं बहुत हुई थीं। पंचगनी में इसके लिए हम एक महीना आमिर खान के मेहमान बनकर रहे। वहां स्क्रिप्ट की रीडिंग भी चल रही थी और म्यूजिक पर भी काम चल रहा था। लाल सिंह चड्ढा ने बहुत सारे उतार चढ़ाव देखे हैं। उसी दौरान कोविड आ गया, आमिर सर का तलाक हो गया, करीना प्रेग्नेंट हो गई और भी बहुत कुछ हुआ फिर भी फिल्म रिलीज हुई। उस फिल्म की शूटिंग में हमने तीन साल बिताए, फिल्म से हम सभी को लगाव हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed