सब्सक्राइब करें

Kajal Gautam Love Story: दोस्त में काजल को मिला हमसफर, गौतम के नॉन फिल्मी प्रपोजल पर ऐसे राजी हुई थीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 30 Oct 2023 09:13 AM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Gautam Kitchlu know about south actress love story with husband on their wedding Anniversary
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : अमर उजाला
'खुशनसीब होगा वह...

जिसका दोस्त ही उसका हमसफर हो..'

और इतनी ही खुशनसीब साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से धाक जमाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल हैं। काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू के प्यार की शुरुआत भी दोस्ती से ही हुई थी। मुलाकात....दोस्ती...प्यार और फिर शादी..कम शब्दों में कहें तो काजल और गौतम की लव स्टोरी इतनी सी ही है। लेकिन इस कहानी में बहुत से ऐसे पल हैं, जो इन दोनों के लिए बेहद खास हैं। दोनों की जिंदगी के इस खास मौके पर हम आपकी उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं काजल और गौतम की प्यार ही लव स्टोरी के बारे में... 
Trending Videos
Kajal Aggarwal Gautam Kitchlu know about south actress love story with husband on their wedding Anniversary
काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ - फोटो : instagram

काजल अग्रवाल के जीवन में जिस समय उनके जीवनसाथी गौतम किचलू की एंट्री हुई थी, तब उन्हें एहसास भी नहीं था कि वह कभी इस शख्स से प्यार करेंगी और यह रिश्ता शादी के पवित्र बंधन तक पहुंचेगा। काजल और गौतम की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच कुछ ऐसी ट्यूनिंग बैठी कि वे एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए। दोस्त बने तो धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। यह मुलाकातें दोनों को एक-दूसरे को समझने का पूरा मौका दे रही थीं, जिन्हें वह खूब एंजॉय कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Gautam Kitchlu know about south actress love story with husband on their wedding Anniversary
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
अक्सर होने वाली मुलाकातों ने दोनों को एक-दूसरे का पक्का दोस्त बना दिया। काजल और गौतम की यह दोस्ती पूरे सात साल तक चली। इन सात वर्षों में दोनों ने एक-दूसरे से हर छोटी से छोटी बात साझा की और इसी दौरान काजल और गौतम के बीच प्यार के फूल खिलने लगे थे। दोनों ने सात साल दोस्ती निभाने के बाद अगले तीन वर्ष एक-दूसरे को डेट किया। डेटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के और भी करीब आ गए थे। इसके बाद वह पल आया जब गौतम ने सफल अभिनेत्री काजल को बिल्कुल नॉन फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया। बेशक गौतम का प्रपोजल नॉन फिल्मी रहा हो, लेकिन काजल उनकी इमोशनल बातों में ऐसी खोईं कि उन्होंने तभी तय कर लिया था कि वह उनके साथ ही पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं।
Kajal Aggarwal Gautam Kitchlu know about south actress love story with husband on their wedding Anniversary
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwal

काजल के मुताबिक जिस तरह से गौतम ने उन्हें कहा था कि वह पूरी जिंदगी उनके साथ बिताना चाहते हैं, उसी समय उन्होंने तय कर लिया था कि वह अपनी पूरी जिंदगी गौतम के साथ बिताने के लिए तैयार हैं। एक-दूसरे को शादी का वादा कर चुके काजल और गौतम ने अपने रिश्ते को एक कदम और बढ़ाने का फैसला करते हुए अपने माता-पिता से बात की। गौतम ने अपने माता-पिता से जब काजल को मिलाया था उसके महज दो महीने बाद ही दोनों ने सगाई कर ली थी।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal Gautam Kitchlu know about south actress love story with husband on their wedding Anniversary
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी की तस्वीरें - फोटो : isntagram/kajalaggarwalofficial

साल 30 अक्तूबर 2020 में हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया था। कपल ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवन साथी मान लिया था। साल 2022 में 19 अप्रैल को काजल अग्रवाल और गौतम के घर नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ, जिसका नाम नील है। अभिनेत्री अपने बेटे के साथ अक्सर स्पॉट होती हैं और कई तस्वीरें भी साझा करती हैं। गौतम और काजल एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed