फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajal Aggarwal: मदर्स डे पर काजल अग्रवाल ने दिखाई बेटे नील की झलक, तस्वीर शेयर कर लिखा प्यारा सा नोट

Sun, 08 May 2022 11:01 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 08 May 2022 11:01 AM IST
सार

दुनिया भर में आज मां का दिन यानी मदर्स डे बनाया जा रहा है। मां के लिए समर्पित इस खास दिन पर साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील किचलू की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal showed a glimpse of her son Neil kitchlu On Mother's Day shared a picture and wrote a cute note
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram

दुनिया भर में आज मां का दिन यानी मदर्स डे बनाया जा रहा है। मां के लिए समर्पित इस खास दिन पर साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील किचलू की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। बीते महीने ही एक बेटे की मां बनीं काजल अग्रवाल ने इस खास मौके पर बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद प्यारा नोट भी लिखा। तस्वीर के साथ इस कैप्शन को लिखते हुए काजल ने बताया कि उनका बेटा कितना खास है। 

 

Kajal Aggarwal showed a glimpse of her son Neil kitchlu On Mother's Day shared a picture and wrote a cute note
नील किचलू - फोटो : Instagram

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, " प्यारे नील मैं चाहती हूं कि तुम यह जानों कि तुम मेरे लिए कितने कीमती हो और हमेशा रहोगे। जिस क्षण मैंने तुम्हें अपनी बाहों में लिया, तुम्हारा छोटा सा हाथ अपने हाथ में लिया, तुम्हारी गर्म सांसों को महसूस किया और तुम्हारी खूबसूरत आँखों को देखा, मुझे पता था कि मुझे तुमसे हमेशा के लिए प्यार हो जाएगा। तुम मेरी पहली संतान हो। मेरा पहला बेटा। 

Kajal Aggarwal showed a glimpse of her son Neil kitchlu On Mother's Day shared a picture and wrote a cute note
काजल अग्रवाल - फोटो : insta

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, आने वाले वर्षों में, मैं आपको हर चीज सिखाने की पूरी कोशिश करूंगी, लेकिन तुमने मुझे पहले ही बहुत कुछ में सिखाया है। तुमने मुझे क्या सिखाया कि एक माँ बनना क्या होता है। तुमने मुझे निस्वार्थ होना सिखाया है। तुमने मुझे सिखाया है कि मेरे शरीर के बाहर मेरे दिल का एक टुकड़ा होना संभव है। हालांकि यह डरावना है, लेकिन यह एक खूबसूरत अनुभव है।"


View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal showed a glimpse of her son Neil kitchlu On Mother's Day shared a picture and wrote a cute note
काजल अग्रवाल - फोटो : insta

इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे नील के साथ अपनी बहन, मां, भाभी और अन्य अग्रवाल और किचलू परिवार के सदस्यों की कई तस्वीरें भी साझा कीं। गौरतलब है कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने इसी साल 19 अप्रैल को ही अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल ने इससे पहले साल की शुरुआत में जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। दोनों की यह शादी एक निजी समारोह में आयोजित की गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी लोग शामिल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed