एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने उद्योगपति गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। काजल अपने पति गौतम के साथ अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस वक्त भी काजल और गौतम क्वारंटीन पीरियड को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। काजल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है, जिस पर उनके फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू संग साझा की रोमांटिक तस्वीर, पति को बताया- 'सपोर्ट सिस्टम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने गौतम के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सपोर्ट सिस्टम बताया है। उन्होंने बताया कि वो कैसे मुसीबत के इस वक्त में एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम बने हुए हैं।
इसके पहले भी काजल ने गौतम के साथ माक्स पहने हुए तस्वीर साझा की थी और लोगों से मास्क पहनने और प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की थी। काजल अग्रवाल लोगों की मदद भी कर रही हैं।
पिछले दिनों काजल अग्रवाल उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने एक बच्ची की पढ़ाई के लिए लाख रुपये दान किए थे। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने जिस लड़की की मदद की, वह हैदराबाद की रहने वाली है और सुमा नाम है। सुमा ने ट्विटर पर अपने बारे में बताते हुए लिखा था कि उनकी पढ़ाई छूट चुकी है और इसके लिए 83 हजार रुपये फीस देनी है, जो उसके पास नहीं है। अगर तुरंत फीस जमा नहीं की गई तो उनकी पढ़ाई खत्म हो सकती है। इसके बाद काजल अग्रवाल ने फौरन लड़की तक मदद पहुंचाई थी।
काजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2004 में बॉलीवुड में कदम रखा था, जहां उन्होंने फिल्म 'क्यूं हो गया ना' से शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 'सिंघम', 'स्पेशल 26' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा काजल अग्रवाल साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।