{"_id":"60ba33d0d37c1024c62c98dc","slug":"kajal-aggarwal-team-up-with-sujoy-ghosh-to-play-lead-role-in-female-centric-film-uma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uma: काजल को मिला सुजॉय घोष की इस फिल्म में लीड रोल का मौका, भूमि व तमन्ना का नहीं जमा रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Uma: काजल को मिला सुजॉय घोष की इस फिल्म में लीड रोल का मौका, भूमि व तमन्ना का नहीं जमा रिपोर्ट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर, काजल अग्रवाल, तमन्ना भाटिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्माता सुजॉय घोष की मिराज एंटरटेनमेंट के साथ बनने जा रही फिल्म ‘उमा’ में लीड रोल निभाने का मौका चर्चित अभिनेत्री काजल अग्रवाल को मिलने जा रहा है। इस रोल के लिए भूमि पेडनेकर से लेकर तमन्ना भाटिया तक के नाम चर्चा में रहे हैं लेकिन पता चला है कि सुजॉय ने काजल अग्रवाल के नाम पर मोहर लगा दी है। काजल ने भी ये फिल्म साइन करने की पुष्टि की है। पिछले साल कोरोना काल में ही मिराज एंटरटेनमेंट ने सुजॉय घोष के साथ दो फिल्में बनाने का एलान किया था। कंपनी ने तब एक बयान में बताया था कि मिराज एंटरेटेनमेंट सुजॉय के साथ जो दो फिल्में बनाने वाली है उसमें से एक फिल्म सुजॉय खुद निर्देशित करेंगे। ये फिल्म मशहूर साहित्यकार रबींद्र नाथ टैगोर की कहानी ‘काबुलीवाला’ पर बनेगी और इसकी पूरी शूटिंग लंदन में होने वाली है।
2 of 5
तथागत सिंघा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिराज और सुजॉय के बीच हुए समझौते की दूसरी फिल्म को सुजॉय के सहायक रहे तथागत सिंघा निर्देशित करने जा रहे हैं। ये फिल्म एक चर्चित बंगाली फिल्म की रीमेक बताई जा रही है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन वर्क करीब करीब पूरा हो चुका है और फिल्म के लिए तकनीशियनों का चयन पूरा होने के बाद हाल ही में इसकी कास्टिंग का काम शुरू हुआ है।
3 of 5
भूमि पेडनेकर, तमन्ना भाटिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के सूत्रों ने कुछ हफ्ते पहले ही जानकारी दी थी कि सुजॉय घोष के निर्माण में बनने वाली एक फिल्म के लिए उनकी कलाकार तमन्ना भाटिया से बातचीत शुरू हुई थी। लेकिन, तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज ‘नवंबर स्टोरी’ को हिंदी पट्टी में ज्यादा पसंद न किया जाना उनके खिलाफ गया है। भूमि पेडनेकर का नाम भी एक वक्त इस फिल्म के लिए लीड रोल के लिए चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुजॉय घोष, भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि पेडनेकर की पिछली तीन फिल्में दर्शक लगातार नकार चुके हैं। पिछले साल उनकी फिल्म ‘भूत- पार्ट वन द हॉन्टेड शिप’ सिनेमाघरों में रिलीज होकर फ्लॉप हुई। फिर इसके बाद उनकी दो फिल्में ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ और ‘दुर्गामती’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं। इन दोनों फिल्मों को भी दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। उनके करीबी सूत्रों की मानें तो भूमि ने अब कुछ महीनों तक फीमेल लीड वाली फिल्में नहीं करने का मन बनाया है।
विज्ञापन
5 of 5
सुजॉय घोष, काजल अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन दोनों अभिनेत्रियों का नाम बॉक्स ऑफिस के हिसाब से फिट न बैठने पर तथागत ने अपनी फिल्म की कहानी हाल ही में अभिनेत्री काजल अग्रवाल को सुनाई। काजल के किरदार की हाल ही में फिल्म ‘मुंबई सागा’ में काफी प्रशंसा हुई है। काजल को भी फिल्म की कहानी अच्छी लगी और उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कर दी। फिल्म की शूटिंग मॉनसून के तुरंत बाद शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पूरी फिल्म स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में पूरी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।