सब्सक्राइब करें

Kajol: काजोल ने फैन के साथ रेस्तरां में किया दुर्व्यव्हार, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई वायरल, जमकर हो रही आलोचना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 29 Apr 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Kajol fan revealed actress was extremely rude to her autistic brother working as a waiter at a restaurant
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग किस्म के रोल अदा किए हैं। डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' से अब ओटीटी तक उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपने निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री के लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना भी की जा रही है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

Trending Videos
Kajol fan revealed actress was extremely rude to her autistic brother working as a waiter at a restaurant
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल के प्रशंसक अब अभिनेत्री को ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक फैन ने खुलासा किया कि अभिनेत्री ने हाल ही में अपने एक प्रशंसक के साथ एक रेस्तरां में काफी बुरा व्यवहार किया था।  फैन जुहू में एक हाई-एंड रेस्तरां में वेटर के रूप में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol fan revealed actress was extremely rude to her autistic brother working as a waiter at a restaurant
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने खुलासा किया कि उसका भाई काजोल का बहुत बड़ा प्रशंसक है और उनकी हर फिल्म को बार-बार देखता है। कल काजोल अपने कुछ दोस्तों के साथ उस रेस्तरां में आई, जहां वह काम करता था, वह बहुत खुश हुआ। यूजर ने कहा, ''आमतौर पर उसे बैकएंड ड्यूटी मिलती है क्योंकि वह नंबरों में अच्छा है, लेकिन डिनर खत्म होने के बाद उन्होंने उसे बिल संभालने की इजाजत दी।''

Tea on nasty kajol
byu/isabellapintoisback inBollyBlindsNGossip

Tea on nasty kajol
byu/isabellapintoisback inBollyBlindsNGossip

Kajol fan revealed actress was extremely rude to her autistic brother working as a waiter at a restaurant
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

आगे यूजर ने कहा, “वह बस इतना कहना चाहता था कि काजोल का आना उसके लिए किसी सपने से कम नहीं था और वह उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहता। मेरा भाई काजोल को देखकर रोने लगा, लेकिन काजोल ने सिर्फ इतना कहा 'हो गया? अब नौटंकी बंद करो और बिल लो!' और उन्होंने मैनेजर से उसके जैसे लोगों को काम पर रखने की शिकायत की।"

विज्ञापन
Kajol fan revealed actress was extremely rude to her autistic brother working as a waiter at a restaurant
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, कई नेटिजंस ने निराशा व्यक्त की और अभिनेत्री के व्यवहार के कारण उनसे नाराज दिखे। एक यूजर ने लिखा, "वह बॉलीवुड के इतिहास की सबसे असभ्य सेलिब्रिटी होंगी। जो भी उनसे मिला है, उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।"

Parineeti Chopra: कभी बॉलीवुड कलाकारों के लिए कॉफी आर्डर करती थीं परिणीति, बनना चाहती थीं इन्वेस्टमेंट बैंकर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed